Tiger Shroff की जान को खतरा बताने वाला शख्स गिरफ्तार, आरोपी ने फैलाई झूठी खबर

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि उनकी जान को खतरा है। इस बारे में एक शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। अब ये खबर झूठी निकली है और इसे फैलाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Tiger Shroff Death Threat

Tiger Shroff Death Threat

बॉलीवुड एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ इस वक्त अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बागी 4’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच एक चौंकाने वाली घटना ने न सिर्फ पुलिस को अलर्ट कर दिया बल्कि टाइगर के फैंस को भी चिंता में डाल दिया। खबर आई कि उन्हें जान से मारने की साजिश रची जा रही है। हालांकि, जांच में ये दावा पूरी तरह झूठा निकला और इसके पीछे का चेहरा भी सामने आ गया है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल हाल ही में मुंबई पुलिस को एक कॉल आया जिसमें एक व्यक्ति ने बताया कि टाइगर श्रॉफ की हत्या की प्लानिंग की जा रही है। उस व्यक्ति ने दावा किया कि कुछ लोगों को सुपारी देकर टाइगर को खत्म करने के लिए हथियार मुहैया कराए गए हैं। इस गंभीर सूचना के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और जांच शुरू की गई।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

जांच के बाद जो सच सामने आया वो चौंकाने वाला था। पुलिस को पता चला कि ये सूचना पूरी तरह फर्जी थी और महज एक अफवाह थी। फोन करने वाले व्यक्ति को अब पुलिस ने धर दबोचा है। मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और पंजाब पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

शख्स को किया गया गिरफ्तार

अधिकारियों ने जानकारी दी कि आरोपी को जल्द ही मुंबई लाया जा रहा है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी कि उसने ऐसी अफवाह फैलाने की कोशिश क्यों की। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है क्योंकि ये न सिर्फ एक स्टार की सुरक्षा से जुड़ा मामला है, बल्कि ये कानून व्यवस्था को गुमराह करने की भी कोशिश है।

टाइगर श्रॉफ का वर्कफ्रंट

टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो ‘बागी 4’ में जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन ए. हर्ष कर रहे हैं और ये 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही खासा उत्साह है और अब इस घटना ने फिल्म को लेकर सुर्खियां और भी बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ और उनके परिवार की तरफ से अब तक इस घटना पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है, लेकिन उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि अभिनेता पूरी तरह सुरक्षित हैं और अपनी शूटिंग में बिजी हैं।

इस घटना ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया और फर्जी सूचनाओं के इस दौर में किसी भी अफवाह को गंभीरता से लेने की जरूरत है। वहीं पुलिस की सतर्कता और तत्परता ने ये दिखाया है कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। फैंस फिलहाल राहत की सांस ले सकते हैं कि उनका फेवरेट एक्शन हीरो पूरी तरह सुरक्षित है और जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ