हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: Thamma की कमाई में फिर आई गिरावट, Deewaniyat की पकड़ मजबूत, जानें लेटेस्ट कलेक्शन

Entertainment News in Hindi: एंटरटेनमेंट जगत की ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन
entertainment news. image credit- social media

Live Updates

22:47 (IST) 26 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Thamma और Deewaniyat का लेटेस्ट कलेक्शन क्या?

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ और आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ की कमाई के 6वें दिन के आंकड़े आ गए हैं. Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 6वें दिन 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, 'थामा' ने 13.00 करोड़ रुपये की कमाई की है. 5वें दिन के कलेक्शन के हिसाब से थामा की कमाई में हल्की गिरावट है और एक दीवाने की दीवानियत की हल्का उछाल. दोनों ही फिल्मों की कमाई के आंकड़े शुरुआती और अनुमानित हैं.

22:04 (IST) 26 Oct 2025

Entertainment News LIVE: ‘खुलेआम मेरा अनादर…’, Akshara Singh ने खेसारी लाल यादव पर कसा तंज

Akshara Singh: बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है. राजनीति और सिनेमा के सितारे इस बार चुनावी मैदान में हैं. भोजपुरी सिनेमा के कई सितारे इस बार चुनाव लड़ रहे हैं. सभी इस वक्त चुनाव प्रचार में बिजी भी चल रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

21:38 (IST) 26 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Bigg Boss को क्या जल्द मिलेगा 19वें सीजन का विनर? ग्रैंड फिनाले की डेट पर मेकर्स ने साधी चुप्पी

Bigg Boss 19: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहा है. शो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस बीच सुनने में आया है कि जल्द ही शो को उसके 19वें सीजन का विनर भी मिल जाएगा. पढ़ें पूरी खबर...

21:03 (IST) 26 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Satish Shah पंचतत्व में हुए विलीन, अंतिम विदाई की फोटोज आई सामने

Satish Shah: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का अंतिम संस्कार हो गया है. सतीश शाह के अंतिम संस्कार से फोटोज सामने आई हैं. सतीश को आखिरी विदाई देने के लिए सितारों का भी जमावड़ा लगा था. पढ़ें पूरी खबर...

20:23 (IST) 26 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Malaika Arora ने शेयर किया बर्थडे की झलक का स्पेशल पोस्ट

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा है कि मेरा दिल भर आया है, आप सभी के प्यार, शुभकामनाओं और मेरे 50वें जन्मदिन को खास बनाने के लिए शुक्रिया. उन अद्भुत लोगों का विशेष धन्यवाद जिन्होंने मुझे इतनी खूबसूरत पार्टी की योजना बनाने और उसे यादगार बनाने में मदद की.

20:00 (IST) 26 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Pawan Singh की वाइफ का रोते हुए वीडियो आया सामने, बार-बार आंसू पोंछती नजर आईं Jyoti Singh

Jyoti Singh Crying Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की वाइफ ज्योति सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो रोती हुई नजर आ रही हैं. पढ़ें पूरी खबर...

19:15 (IST) 26 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Salman Khan ने Satish Shah को दी श्रद्धांजलि

सलमान खान ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में सलमान ने सतीश को याद करते हुए उनके साथ अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है. पोस्ट को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा कि मैं आपको 15 साल की उम्र से जानता हूं, जिंदगी शानदार तरीके से जी... ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे. सतीश जी, आपकी बहुत याद आएगी...

18:42 (IST) 26 Oct 2025

Entertainment News LIVE: ‘अभी फिलहाल…’, क्या राजनीति के मैदान में उतरेंगी Akshara Singh?

Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टा पर छठ की फोटोज भी शेयर की हैं. एक्ट्रेस की छठ की फोटोज पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

17:59 (IST) 26 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Satish Shah का उत्तराधिकारी कौन होगा? अकेली रह गईं कॉमेडी किंग की वाइफ

Satish Shah: अभिनेता सतीश शाह का अंतिम संस्कार हो गया है. सतीश शाह के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. सतीश के अंतिम संस्कार में हर कोई मायूस और बेबस-सा नजर आया. सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो सामने आए हैं. पढ़ें पूरी खबर...

17:33 (IST) 26 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Kalina Airport से आलिया-रणबीर का वीडियो वायरल

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा के साथ कलिना एयरपोर्ट पर नजर आए हैं. एयरपोर्ट पर कपल के साथ करण जौहर भी नजर आए हैं. ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है.

17:05 (IST) 26 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Satish Shah के अंतिम संस्कार में सितारों का बुरा हाल, रोते-बिलखते स्टार्स के वीडियो आए सामने

Satish Shah Funeral: मशहूर एक्टर सतीश शाह का अंतिम संस्कार हो गया है. सतीश शाह के अंतिम संस्कार में सभी की आंखें नम नजर आईं. हर कोई सतीश को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचा था. पढ़ें पूरी खबर...

16:22 (IST) 26 Oct 2025

Entertainment News LIVE: तान्या मित्तल के खिलाफ शिकायत दर्ज, क्या है मामला?

बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. तान्या मित्तल के खिलाफ ग्वालियर में शिकायत दर्ज हुई है. तान्या के खिलाफ पोटोश गन चलाने का आरोप है. बता दें कि पोटाश गन को बैन किया गया है.

15:48 (IST) 26 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Karur Stampede Case: करूर भगदड़ हादसे के पीड़ितों से मिलेंगे विजय, कल होगी मीटिंग

Karur Stampede Case: अभिनेता और टीवीके चीफ विजय की रैली में हुई भगदड़ मामले में नया अपडेट सामने आया है. अब विजय भगदड़ पीड़ितों के परिवार वालों से मिलेंगे. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर...

14:52 (IST) 26 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Manisha Rani ने शेयर की छठ की फोटोज

मनीषा रानी ने अपने इंस्टाग्राम पर छठ की फोटोज शेयर की है. फैंस ने मनीषा की फोटोज पर जमकर प्यार लुटाया है और कमेंट्स के जरिए उनकी तारीफ कर रहे हैं.

14:22 (IST) 26 Oct 2025

Satish Shah Funeral LIVE: सतीश शाह के अंतिम संस्कार में रूपाली गांगुली का रो-रोकर बुरा हाल

सतीश शाह के अंतिम संस्कार के दौरान की वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है. इसमें रूपाली गांगुली फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं.

13:57 (IST) 26 Oct 2025

Satish Shah Funeral LIVE: पंचतत्व में विलीन हुए सतीश शाह

सतीश शाह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. उनके अंतिम संस्कार में टीवी से लेकर बॉलीवुड सितारों तक शामिल हुए हैं. वहीं उनकी अर्थी को कंधा अशोक पंडित के साथ-साथ सुमित राघवन ने दिया.

13:26 (IST) 26 Oct 2025

Satish Shah Funeral LIVE: 'पिता' को खोने से सदमे में राजेश कुमार

सतीश शाह ने राजेश कुमार के साथ भी 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में काम किया था. इस टीवी सीरियल में राजेश कुमार ने सतीश शाह के बेटे का किरदार निभाया था. ऑनस्क्रीन पिता को खोने से राजेश कुमार सदमे में हैं.

13:21 (IST) 26 Oct 2025

Satish Shah Funeral LIVE: सतीश शाह के अंतिम दर्शन के लिए सितारों की भीड़

सतीश शाह को अंतिम विदाई देने के लिए फराह खान भी पहुंची हैं. फराह के साथ-साथ टीकू तलसानिया, नसीरुद्दीन शाह, नील नितिन मुकेश और डायरेक्टर कुणाल कोहली भी पहुंचे हैं.

12:37 (IST) 26 Oct 2025

Satish Shah Funeral LIVE: सतीश शाह को अंतिम विदाई देने पहुंचे पंकज कपूर

बॉलीवुड एक्टर पंकज कपूर भी सतीश शाह को अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं. उनके साथ उनकी पत्नी सुप्रिया पाठक भी नजर आ रही हैं.

12:07 (IST) 26 Oct 2025

Satish Shah Funeral LIVE: श्मशान घाट पहुंचा सतीश शाह का पार्थिव शरीर

सतीश शाह का पार्थिव शरीर पवन हंस शमशान घाट पहुंच गया है. एक्टर की अर्थी को फिल्ममेकर अशोक पंडित कंधा देते नजर आ रहे हैं.

11:51 (IST) 26 Oct 2025

Satish Shah Funeral LIVE: सतीश शाह को अंतिम विदाई देने पहुंचे सितारे

सतीश शाह को अंतिम विदाई देने के लिए टीवी और फिल्म जगत के सितारे उनके घर पहुंचे हैं. जैकी श्रॉफ, रूपाली गांगुली, दीलिप जोशी और सुमित राघवन जैसे सितारों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

11:45 (IST) 26 Oct 2025

Entertainment News LIVE: सतीश शाह के ऑनस्क्रीन बेटे का वीडियो वायरल

'साराभाई वर्सेस साराभाई' में सतीश शाह के बेटे का किरदार निभाने वाले सुमित अपने ऑनस्क्रीन पिता के निधन की खबर से सदमे में हैं. सुमित राघवन ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया जो मिनटों में वायरल भी हो गया. सुमित वीडियो में सतीश शाह संग बिताए खूबसूरत पलों को याद करते नजर आ रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

10:50 (IST) 26 Oct 2025

Entertainment News LIVE: सतीश शाह का पार्थिव शरीर अस्पताल से घर पहुंचा

सतीश शाह के पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस में अस्पताल से बांद्रा के कलानगर स्थित घर पहुंचाया गया है. एम्बुलेंस में उनके साथ अशोक पंडित भी मौजूद थे. वहीं उनके अंतिम विदाई देने के लिए उकने करीबी दोस्त घर पर मौजूद होंगे. एक्टर का अंतिम संस्कार 12 बजे के करीब विले पारले के पवन हंस शमशान भूमि में किया जाएगा.

10:18 (IST) 26 Oct 2025

Entertainment News LIVE: सतीश शाह के निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

सतीश शाह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है. पीएम ने पोस्ट शेयर कर सतीश शाह को श्रद्धांजलि दी है. इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट में सतीश शाह के परिवार के साथ भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की.

09:40 (IST) 26 Oct 2025

Bigg Boss 19 LIVE: बिग बॉस 19 में कौन हुआ नॉमिनेट?

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के अगले हफ्ते के नॉमिनेशन भी सामने आ गए हैं. इस बार मृदुल तिवारी, अशनूर कौर और अभिषेक बजाज के अलावा पूरा घर नॉमिनेट हुआ है.

08:57 (IST) 26 Oct 2025

Entertainment News LIVE: सतीश शाह को याद कर इमोशनल हुए राकेश बेदी

सतीश शाह के खास दोस्त राकेश बेदी सतीश के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गए. सोशल मीडिया पर राकेश बेदी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो इमोशनल होते दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच राकेश ने सतीश शाह के साथ बिताए पलों को याद भी किया है. पढ़िए पूरी खबर

08:24 (IST) 26 Oct 2025

Entertainment News LIVE: सतीश शाह का कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?

सतीश शाह का अंतिम संस्कार उनके परिवार और करीबियों के बीच आज यानी 26 अक्टूबर को किया जाएगा. पहले उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से घर लाया जाएगा. इसके बाद मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. दोपहर 12 बजे के करीब उनको आखिरी विदाई दी जाएगी. पढ़िए पूरी खबर

07:37 (IST) 26 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' में पहुंची सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 'बिग बॉस 19' में अपनी अपकमिंग फिल्म 'जटाधारा' को प्रमोट करने पहुंची हैं. सोनाक्षी इस दौरान घरवालों के साथ गेम खेलते और मस्ती करते दिखाई दीं.

07:15 (IST) 26 Oct 2025

Box Office Collection LIVE: 'थामा' ने 100 करोड़ किए पार

आयुष्मान खुराना की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' ने 5 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने दुनिया भर में 105.5 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं ये कलेक्शन भारत में अभी 78.60 करोड़ ही है. पढ़िए पूरी खबर

07:01 (IST) 26 Oct 2025

Entertainment News LIVE: रवीना टंडन आज मना रहीं 53वां बर्थडे

'टिप-टिप बरसा पानी' गर्ल रवीना टंडन आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं. बॉलीवुड में अपने लुक्स, एक्टिंग और डांसिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वालीं रवीना टंडन ने 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया है. वहीं अब भी उन्हें उतना ही पसंद किया जाता है जितना 90 के दशक में पसंद किया जाता था.

Entertainment News in Hindi: सतीश शाह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. उनके अंतिम संस्कार में टीवी से लेकर बॉलीवुड सितारों तक शामिल हुए हैं. वहीं उनकी अर्थी को कंधा अशोक पंडित के साथ-साथ सुमित राघवन ने दिया. सतीश शाह का अंतिम संस्कार पवन हंस शमशान घाट पर हुआ. इसके साथ ही सतीश शाह को अंतिम विदाई देने के लिए टीवी और फिल्म जगत के सितारे उनके घर पहुंचे थे. जैकी श्रॉफ, रूपाली गांगुली और सुमित राघवन जैसे सितारों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

सतीश शाह के पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस में अस्पताल से बांद्रा के कलानगर स्थित घर पहुंचाया गया था. एम्बुलेंस में उनके साथ अशोक पंडित भी मौजूद थे. वहीं उनके अंतिम संस्कार में उनके करीबी दोस्त भी शामिल हुए. सतीश शाह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है. पीएम ने पोस्ट शेयर कर सतीश शाह को श्रद्धांजलि दी है. इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट में सतीश शाह के परिवार के साथ भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की.

बॉलीवुड की ‘टिप-टिप बरसा पानी’ गर्ल रवीना टंडन आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं. बॉलीवुड में अपने लुक्स, एक्टिंग और डांसिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वालीं रवीना टंडन ने 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया है. वहीं अब भी उन्हें उतना ही पसंद किया जाता है जितना 90 के दशक में पसंद किया जाता था. इसके साथ ही सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई. मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें सलमान खान के साथ स्टेज पर सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आईं और वो घरवालों के साथ गेम्स भी खेलती दिखाई दीं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Thamma ने 5 दिनों में 100 करोड़ किए पार, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में अभी भी इन 5 फिल्मों से पीछे

वहीं दूसरी ओर आयुष्मान खुराना की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ ने 5 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने दुनिया भर में 105.5 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं ये कलेक्शन भारत में अभी 78.60 करोड़ ही है. पांचवें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर 100 करोड़ के क्लब में जगह बनाई है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की चटपटी खबरें जानने के लिए News24 के लाइव में हमारे साथ बने रहिए.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola