Entertainment News Update in Hindi: ‘मार्को’ के सक्सेस के बाद प्रोड्यूसर शरीफ मोहम्मद की अगली फिल्म पैन-इंडियन फिल्म ‘कट्टालन’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में एंटनी वर्गीस लीड निभाते हुए नजर आने वाले हैं. आप बता दें कि यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जो मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म सिनेमाघरों में 14 मई 2026 को दस्तक देगी.
बॉलीवुड एक्टर धनुष की अपकमिंग फिल्म ‘कारा’ की पहली झलक सामने आ गई है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की पहली झलक दिखाई है. धनुष अपने पुराने एक्शन अवतार में वापस लौट आए हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के फर्स्ट लुक को काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस धनुष की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. विग्नेश राजा के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन मेकर्स ने ये रिवील कर दिया है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी ज्यादा एक्साइटमेंट है.
सिद्धार्थ मल्होत्रा का बर्थडे
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की थी. जिसके बाद वो बॉलीवुड के हैंडसम हंक बन गए थे. इसके बाद साल 2020 में आई ‘शेरशाह’ फिल्म ने सिद्धार्थ को बॉलीवुड का स्टार बना दिया. इस फिल्म से ही कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की रियल लाइफ लव स्टोरी भी शुरू हुई थी, जिसके बाद साल 2023 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए.
‘द राजा साहब’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
प्रभास की ‘द राजा साहब’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.65 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 130.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 188.65 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा 200 करोड़ पहुंच सकता है. फिल्म में प्रभास के साथ-साथ मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार, निधि अग्रवाल, संजय दत्त, योगी बाबू और ब्रह्मानंदम मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…