हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: 'नाम: टू लिव इज वॉर' में नजर आएंगी बिग बॉस फेम शेफाली बग्गा, एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन
मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स (Pic Credit- IMDb/AI)

Live Updates

17:16 (IST) 16 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'राणाबली' का कलेक्शन

'राणाबली' में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी ने हर किसी का दिल जीत लिया है. मेकर्स ने जब से इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था, तभी से फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई थी. अब रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 3.87 करोड़ की धांसू कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 51.9% रही और शोज 1,392 रहे. इसके साथ ही फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 4.57 करोड़ हो चुका है.

16:46 (IST) 16 Oct 2026

Entertainment News LIVE: कपिल शर्मा के शो में सैफ अली खान-करीना कपूर का फनी अंदाज

शो के लेटेस्ट प्रोमो में कपिल शर्मा ने करीना कपूर और सैफ अली खान से उनका ब्यूटी सीक्रेट पूछा. कपिल शर्मा प्रोमो में पूछते हैं कि आपकी शादी को 14 साल पूरे हो गए हैं और अभी भी आप दोनों का चेहरा इतना फ्रेश लग रहा है, इस खूबसूरती का राज क्या है. इस पर सैफ अली खान मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि आजकल घर में घी बहुत आ रहा है. इसके बाद करीना कपूर भी हंसते हुए कहती हैं, '2 साल का घी मुफ्त, मुफ्त, मुफ्त.' करीना कपूर की इस कमेंट पर कपिल शर्मा के साथ-साथ ऑडियंस भी ठहाके मारकर हंसने लगी.

16:20 (IST) 16 Oct 2026

Entertainment News LIVE: कपिल शर्मा के शो में नजर आएंगे करीना कपूर-सैफ अली खान

कपिल शर्मा के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के लेटेस्ट एपिसोड में सैफ अली खान और करीना कपूर नजर आने वाले हैं. वहीं सोशल मीडिया पर इस शो का लेटेस्ट प्रोमो भी खूब वायरल हो रहा है. फैंस को कपल का फनी अंदाज काफी पसंद आ रहा है.

15:37 (IST) 16 Oct 2026

Entertainment News LIVE: पिता नाना पाटेकर संग कैसी थी बेटे मल्हार की बॉन्डिंग?

मल्हार ने नाना पाटेकर संग अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की. नाना पाटेकर के बेटे ने बताया कि उनके पिता से उनकी खास बॉन्डिंग थी. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें अपने पैरेंट्स से ही मुश्किल समय का सामना करने की हिम्मत और ताकत भी मिली है. मल्हार ने ये भी कहा कि लोग हमारे परिवार के बारे में क्या बोलते हैं इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता. मुझे हर किसी का प्यार मिला है. हमारी फैमिली एक-दूसरे से इमोशनली कनेक्टेड है.

15:02 (IST) 16 Oct 2026

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर छाया कपिल शर्मा का शो

कॉमेडियन कपिल शर्मा का 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' नेटफ्लिक्स पर छाया हुआ है. हाल ही में शो का 5वां सीजन रिलीज किया गया है और इसके नए-नए एपिसोड्स ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. फैंस को कपिल शर्मा का शो काफी पसंद आ रहा है.

14:33 (IST) 16 Oct 2026

Entertainment News LIVE: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा समन, पेशी टालने की मांग हुई खारिज

फेमस रैपर यो यो हनी सिंह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने एक बार फिर समन भेजा. रैपर को 16 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया. वहीं एक्टर ने 22 अक्टूबर को पेश होने की मांग करते हुए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, लेकिन रैपर की अर्जी खारिज कर दी गई है और अब उन्हें 22 अक्टूबर से पहले महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश होना होगा.

14:12 (IST) 16 Oct 2026

Entertainment News LIVE: तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे ने दिया करारा जवाब

नाना पाटेकर के निधन से जहां हर कोई दुख जाहिर कर रहा है तो वहीं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता लगातार एक्टर के निधन के बाद भी तीखे वार किए जा रही हैं. एक्ट्रेस लगातार नाना पाटेकर पर विवादित बयान दे रही हैं. वहीं अब एक्टर के बेटे मल्हार पाटेकर ने इस विवाद पर खुलकर बात की है. पढ़िए पूरी खबर

13:32 (IST) 16 Oct 2026

Entertainment News LIVE: नुसरत भरूचा की टीम ने दिया हेल्थ अपडेट

एक्ट्रेस की टीम ने उनका हेल्थ अपडेट भी शेयर किया है. नुसरत भरूचा की टीम ने हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, 'हादसे के बाद एक्ट्रेस को मुश्किल दौर से गुजरना पड़ रहा है. एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी सक्सेसफुल रही. हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि सफलतापूर्वक हुई स्पाइन सर्जरी के बाद अस्पताल ने उन्हें घर जाने की परमिशन दे दी है.'

12:34 (IST) 16 Oct 2026

Entertainment News LIVE: स्पाइन सर्जरी के बाद घर लौटीं नुसरत भरूचा

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा एक हादसे के दौरान हुई स्पाइन इंजरी से जूझ रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस की स्पाइन सर्जरी हुई थी. वहीं अब एक्ट्रेस की टीम ने उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया है. फैंस के लिए खुशखबरी ये है कि एक्ट्रेस स्पाइन सर्जरी के बाद अपने घर वापस लौट आई हैं. पढ़िए पूरी खबर

12:08 (IST) 16 Oct 2026

Entertainment News LIVE: भारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के सपोर्ट में उतरीं गर्लफ्रेंड लेखा और किरण राव

एक्टर इमरान खान को मुंबई में हुए प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना महंगा पड़ गया. एक्टर के खिलाफ भारत छोड़ो नोटिस जारी कर दिया गया है. वहीं अब इस बीच एक्टर की गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन ने एक्टर के लिए इंस्टाग्राम पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया है. इमरान खान को भारत छोड़ो नोटिस मिलने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड ने पहला पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में लेखा ने एक्टर के साथ प्रोटेस्ट की एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों वैन में बैठे नजर आ रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर लेखा का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

11:34 (IST) 16 Oct 2026

Bigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज?

'बिग बॉस 20' में स्काउट ओपी नए कैप्टन बन गए हैं. यंग डीएसए ने दोस्ती निभाते हुए स्काउट ओपी को कैप्टन बना दिया है. आसिफ खान के बाद अब स्काउट ओपी घर के कैप्टेंसी की कमान संभालते नजर आने वाले हैं.

11:00 (IST) 16 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छाए रणबीर कपूर

रणबीर कपूर की 'रामायण' का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इंग्लिश, हिंदी, कन्नड़, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज हुए इस ट्रेलर ने हर किसी का दिल जीत लिया है. वहीं फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट बड़े लेवल पर बेंगलुरु में आयोजित किया गया. इस इवेंट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी. ट्रेलर देखने के बाद वहां मौजूद फैंस ने रणबीर कपूर और यश की तारीफों के पुल बांध दिए. वहीं इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर कपूर कन्नड़ भाषा में स्पीच देते नजर आ रहे हैं.

10:36 (IST) 16 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'जेलर 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 59.70 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 55.4% रही. वहीं शोज की बात करें तो पहले दिन फिल्म के शोज 16,599 रहे. पहले ही दिन धमाकेदार कमाई कर फिल्म ने मेकर्स की चांदी-चांदी करा दी है. रजनीकांत की 'जेलर 2' का पहले दिन भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 70.25 करोड़ रहा. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 125.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

09:59 (IST) 16 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'नाम: टू लिव इज वॉर' में नजर आएंगी बिग बॉस फेम शेफाली बग्गा

'बिग बॉस 13' में नजर आईं शेफाली बग्गा अब फिल्मों में एंट्री करने जा रही हैं. महेश भट्ट की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'नाम: टू लिव इज वॉर' में शेफाली नजर आएंगी. इस फिल्म को सिद्धांत सचदेव ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में वीर पहारिया और वरुण शर्मा भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने इसका ऐलान किया है. पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने फिल्म के बारे में बताया है. अब सोशल मीडिया पर शेफाली का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है और फैंस भी उनकी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई दे रहे हैं.

17:29 (IST) 15 Oct 2026

राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट

चेक बाउंस मामले में फंसे बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट से मिली फटकार के बाद अब एक्टर ने 2 करोड़ की पूरी रकम जमा करा दी है. वहीं अब सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव के पासपोर्ट वापस करने की इजाजत दे दी है.

17:02 (IST) 15 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'रोडीज रीबर्थ' इस बार 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा रिलीज

'रोडीज रीबर्थ' भी इस शुक्रवार 16 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. इस शो को आप नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. वहीं इस शो के नए-नए एपिसोड्स शुक्रवार और शनिवार को रिलीज होंगे. सोशल मीडिया पर भी इस शो का क्रेज देखने को मिल रहा है. इस शो को रणविजय सिंह होस्ट कर रहे हैं. इस बार शो में गैंग लीडर के रूप में निखिल चिनपा, नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला, अभिषेक मल्हान, बानी जे और बसीर अली नजर आएंगे.

16:16 (IST) 15 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 16 अक्टूबर को OTT पर रिलीज हो रहीं ये 5 फिल्में-सीरीज

इस शुक्रवार 16 अक्टूबर को ओटीटी पर मनोरंजन ही मनोरंजन देखने को मिलेगा. ओटीटी पर 5 लेटेस्ट फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें डीसी, मास्टरप्लान, आशा, मनी ट्रैप और रोडीज रीबर्थ जैसी फिल्में और सीरीज शामिल हैं.

15:30 (IST) 15 Oct 2026

Entertainment News LIVE: हाई कोर्ट जाएंगे एक्टर इमरान खान

इमरान खान पुलिस के इस नोटिस को चुनौती देंगे. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार देश छोड़ने के नोटिस के खिलाफ इमरान खान हाई कोर्ट जाएंगे. ताजा जानकारी के अनुसार एक्टर बॉम्बे हाई कोर्ट में उस नोटिस को चुनौती देंगे जिसमें उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने के लिए कहा गया है.

15:00 (IST) 15 Oct 2026

Entertainment News LIVE: मनोज बाजपेयी की 'घूसखोर पंडित' का बदला नाम

मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म 'घूसखोर पंडित' का नाम बदल गया है. अब ये फिल्म 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी. 'गजब रात' के ट्रेलर के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. मनोज बाजपेयी की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 23 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है.

14:31 (IST) 15 Oct 2026

Entertainment News LIVE: सिनेमाघरों में 'जेलर 2' ने दी दस्तक

रजनीकांत की 'जेलर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. सोशल मीडिया पर भी रजनीकांत के एक्शन सीन्स की खूब तारीफ हो रही है. इस फिल्म में विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती भी लीड रोल में हैं.

13:41 (IST) 15 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'जेलर 2' में रजनीकांत के साथ सितारों ने मचाया धमाल

रजनीकांत की 'जेलर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म की स्टारकास्ट की जमकर तारीफ कर रहे हैं. फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ और भी सितारे फुल स्वैग वाले अंदाज में नजर आए. इसमें मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, मोहनलाल, जैकी श्रॉफ, विजय सेतुपति और ऋतिक रोशन भी शामिल हैं.

13:04 (IST) 15 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल ने कंटेस्टेंट्स पर कसा तंज

नकुल ढुल ने 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होने के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पहला पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में नकुल ने 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट्स पर तंज भी कसा है. नकुल ढुल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो 'बिग बॉस 20' के गार्डन एरिया में मौजूद एक बेंच पर बैठे नजर आ रहे हैं. इस फोटो के कैप्शन में नकुल ने लिखा, 'अपने 2 दिन>>>> उनके 100 दिन.' इसका मतलब है कि अपने 2 दिन उनके 100 दिनों पर भारी रहे.

12:29 (IST) 15 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'कॉफी विद करण 9' ने सलमान खान ने करिश्मा कपूर संग रिश्ते पर की बात

करिश्मा कपूर और सलमान खान ने साथ में 11 फिल्में की हैं. वहीं इस दौरान करण जौहर ने कहा कि जब दो लोग इंडस्ट्री में कई फिल्मों में साथ काम कर रहे होते हैं तो उन दोनों में नजदीकियां भी देखने को मिलती हैं. इस पर करिश्मा कपूर ने कहा कि लेकिन हमारी दोस्ती वाकई बहुत गहरी थी और वो भी बिना प्यार के. करिश्मा कपूर के बयान पर सलमान खान मजेदार रिएक्शन देते नजर आए. सलमान खान ने करिश्मा कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में फनी अंदाज में बात करते हुए कहा, 'ये झूठ बोल रही है. हमारा अफेयर था. इन्होंने मुझे छोड़कर शादी कर ली और फिर मेरा दिल टूट गया.'

12:05 (IST) 15 Oct 2026

Entertainment News LIVE: गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'?

सलमान खान ने करण जौहर के शो में बातों-बातों में बताया कि गैलेक्सी अपार्टमेंट में उनके कमरे में अजीबो-गरीब हरकतें होती थीं. अपने आप लाइटें बंद हो जाती थीं और अलमारी भी अपने आप ही खुल जाती थीं. हालांकि एक्टर ने इस बात का खुलासा भी किया कि इनसे कभी उन्हें डर नहीं लगा. पढ़िए पूरी खबर

11:38 (IST) 15 Oct 2026

Entertainment News LIVE: आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का नोटिस

आमिर खान के भांजे इमरान खान की मुश्किलें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. मुंबई पुलिस ने इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस भेज दिया है. इसके तहत एक्टर को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं. एक्टर पर ये एक्शन इमिग्रेशन एक्ट के तहत लिया गया है. दरअसल इमरान खान ने भारतीय नागरिक ना होते हुए भी भारत में चल रहे प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जिसके बाद एक्टर पर मुंबई पुलिस ने अब एक्शन लिया है.

11:03 (IST) 15 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'कॉफी विद करण 9' के पहले एपिसोड में नजर आए सलमान खान-करिश्मा कपूर

बॉलीवुड स्टार सलमान खान करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 9' के पहले एपिसोड में नजर आए. इस दौरान सलमान खान मजेदार अंदाज में दिखाई दिए. करण जौहर के शो में सलमान खान ने अपनी लाइफ के मजेदार किस्से रिवील किए. वहीं सलमान खान के साथ शो में उनकी अजीज दोस्त करिश्मा कपूर भी नजर आईं. करिश्मा कपूर के साथ सलमान खान की दोस्ती बॉलीवुड में काफी फेमस है और दोनों कई फिल्मों में साथ भी दिखाई दे चुके हैं.

10:49 (IST) 15 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 10.0% रही. वहीं फिल्म के शोज 14,717 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 328.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 394 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 509 करोड़ की कमाई कर ली है.

10:24 (IST) 15 Oct 2026

Entertainment News LIVE: सलमान खान ने पिता सलीम के लिए शेयर किया पोस्ट

सलमान खान ने अपने पिता सलीम खान के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है. सोशल मीडिया पर एक्टर का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. फैंस भी इस पोस्ट पर खूब प्यार जता रहे हैं. एक्टर ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन भी लिखा है. सलमान खान ने अपने पिता सलीम खान के साथ 4 फोटोज शेयर किए हैं. इन फोटोज में सलमान खान और सलीम खान हैट लगाए नजर आ रहे हैं. फैंस भी इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

10:01 (IST) 15 Oct 2026

Entertainment News LIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट

दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर की हाल ही में मुंबई में प्रेयर मीट रखी गई. इस दौरान बॉलीवुड के सितारे एक्टर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे. सोशल मीडिया पर सितारों की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं. नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देने कई सितारे पहुंचे. इनमें 'सीआईडी' में एसीपी प्रद्युमन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शिवाजी सतम, मराठी अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर, फिल्म निर्माता मेहुल कुमार, अभिनेता केके गोस्वामी और आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंधे जैसे सितारे शामिल थे. ये प्रार्थना सभा पीएल देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी के मिनी थिएटर में आयोजित की गई.

Entertainment News in Hindi: ‘बिग बॉस 13’ में नजर आईं शेफाली बग्गा अब फिल्मों में एंट्री करने जा रही हैं. महेश भट्ट की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘नाम: टू लिव इज वॉर’ में शेफाली नजर आएंगी. इस फिल्म को सिद्धांत सचदेव ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में वीर पहारिया और वरुण शर्मा भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने इसका ऐलान किया है. पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने फिल्म के बारे में बताया है. अब सोशल मीडिया पर शेफाली का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है और फैंस भी उनकी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office Collection: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!

‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘जेलर 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 59.70 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 55.4% रही. वहीं शोज की बात करें तो पहले दिन फिल्म के शोज 16,599 रहे. पहले ही दिन धमाकेदार कमाई कर फिल्म ने मेकर्स की चांदी-चांदी करा दी है. रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का पहले दिन भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 70.25 करोड़ रहा. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 125.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है. इस फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती और मोहनलाल जैसे सितारे भी एक्शन सीन्स करते नजर आ रहे हैं. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola