Entertainment News: 'बेख्याली' विवाद; सचेत टंडन ने अमाल मलिक पर उठाए सवाल, कहा- 'शर्म आनी चाहिए'

Entertainment News In Hindi: मनोरंजन जगत की खबरों के शौकीन हैं तो आपको यहां पर एंटरटेनमेंट जगत से जुड़े हर अपडेट्स पढ़ने के लिए मिलेंगे. फिल्में, वेब सीरीज और टीवी से जुड़े अपडेट के लिए न्यूज24 लाइव के साथ जुड़े रहिए.

Entertainment News LIVE

Entertainment News LIVE

Entertainment News in Hindi: सचेत टंडन और परंपरा ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह ‘बेख्याली’ विवाद पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं. इसमें उन्होंने अमाल मलिक पर सवाल उठाए और सफाई दी कि उन्होंने इस गाने को नहीं चुराया और दावा किया उनके पास कबीर सिंह की टीम का चैट भी है. साथ ही उन्होंने अमाल के लिए कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए और इन सबकी जरूरत नहीं थी. वह इस पर क्यों बोल रहे हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर और एक्स रग्बी खिलाड़ी राहुल बोस इन दिनों हिमाचल प्रदेश में एक बड़े विवाद को लेकर चर्चा में हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने नेशनल रग्बी फेडरेशन के प्रमुख बनने के लिए कथित तौर पर हिमाचल प्रदेश का डोमिसाइल प्रमाण पत्र हासिल किया था. उनसे जुड़ा विवाद साल 2023 से शुरू हुआ. जब राहुल बोस ने शिमला के शाही परिवार से वादा किया था कि वो राज्य स्तर पर एक मान्यता प्राप्त रग्बी एसोसिएशन स्थापित कराने में मदद करेंगे. लेकिन दो साल बीतने के बादा भी ये प्लानिंग पूरी नहीं हो सकी. इस पर स्थानी रग्बी समर्थकों में नाराजगी बढ़ गई. ऐसे में शिमला जिले के जुब्बल रियासत से जुड़ी दिव्या कुमारी का उन पर आरोप है कि उनकी मेहनत से बनी सैकड़ों सदस्यों वाली एसोसिएशन को किनारे कर दिया गया और अब नई संस्था खड़ी की जा रही है.

विज्ञापन

आराध्या बच्चन के नाम पर बने फेक अकाउंट

वहीं, ऐश्वर्या राय को हाल ही में रेड सी फिल्म फेस्टिवल में देखा गया. इस दौरान उन्होंने करियर से लेकर सफर और कई मुद्दों तक पर खुलकर बात की. बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात पर भी सफाई दी कि उनकी बेटी आराध्या बच्चन का सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं है. उन्होंने बताया कि ऑनलाइन जो भी पेज आराध्या के नाम पर चल रहे हैं. वो उनके परिवार ने नहीं बनाए हैं और ना ही उनके परिवार द्वारा इसे चलाया जाता है. इन सोशल मीडिया अकाउंट को उन्होंने फेक भी बताया.

विज्ञापन

150 करोड़ के पार ‘धुरंधर’

इसके साथ ही रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद से ही झंडे गाड़ दिए हैं. सैकनिल्क के अनुसार, मंगलवार को इसकी कमाई में बंपर उछाल दर्ज की गई है. इसने 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने मंगलवार यानी कि पांचवे दिन 26.50 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 152.75 करोड़ रही.

मनोरंजन जगत की खबरों के अपडेट्स पाने के लिए News 24 लाइव के साथ जुड़े रहिए.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: 9 घंटे इंतजार के बाद फ्लाइट में बेहोश हुईं नीलम कोठारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलम कोठारी को लेकर खबर सामने आ रही है कि वह फ्लाइट में 9 घंटे इंतजार के बाद बेहोश हो गईं. उन्होंने एतिहाद एयरलाइन्स को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 'बेख्याली' विवाद पर सचेत टंडन ने अमाल मलिक पर उठाए सवाल

सचेत टंडन और परंपरा ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह 'बेख्याली' विवाद पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं. इसमें उन्होंने अमाल मलिक पर सवाल उठाए और सफाई दी कि उन्होंने इस गाने को नहीं चुराया और दावा किया उनके पास कबीर सिंह की टीम का चैट भी है. साथ ही उन्होंने अमाल के लिए कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए और इन सबकी जरूरत नहीं थी. वह इस पर क्यों बोल रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/DSEUDTWiGl5/?igsh=MXBycXhuNWYzbXdscw%3D%3D

Entertainment News LIVE: 5 फ्लॉप देकर भी 2025 की स्टार एक्ट्रेस कहलाईं रश्मिका मंदाना

2025 का साल खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है. ऐसे में आज आपको 2025 की स्टार एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिसने 6 फिल्मों में काम किया और 5 फ्लॉप रही. इसके बावजूद भी वो इस साल की स्टार कहलाईं. चलिए बताते हैं कैसे. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: कृतिका और गौरव शर्मा ने ऑफिशियल किया अपना रिलेशनशिप

एक्ट्रेस कृतिका कामरा और गौरव शर्मा ने अपने रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चा में थे. ऐसे में अब दोनों की सोशल मीडिया पर एक फोटो सामने आई है, जिसके बाद इनके रिश्ते को ऑफिशियल माना जा रहा है. दोनों ने ब्रेकफास्ट डेट की फोटो को शेयर किया है.

https://www.instagram.com/p/DSE6avCiEDo/?igsh=b3RhYzU2a3BydzZx&img_index=1

Entertainment News LIVE: Priyanka Chopra ने करियर के लिए दी दो कुर्बानी

प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं. वह दुनिया की टॉप एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं. उन्होंने अपने करियर में ढेरों में फिल्मों में काम किया है लेकिन, उनकी इस सफलता के पीछे कई कुर्बानियां भी रही हैं, जिसके बारे में उन्होंने खुद बताया है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: सामंथा और राज निदिमोरु के परिवार का गेट टू गेदर

सामंथा और राज निदिमोरु अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं. ऐसे में अब तमाम विवादों के बीच कपल के परिवार का गेट टू गेदर हुआ है. उनकी फोटो भी सामने आई है.

https://www.instagram.com/p/DSE2V9ViLyU/

Entertainment News LIVE: शाहरुख खान बने 2025 के मोस्ट स्टाइलिस्ट पर्सन

शाहरुख खान को साल 2025 में बड़ी उपलब्धि मिली है. एक्टर ने 2025 के मोस्ट स्टाइलिस्ट पर्सन की लिस्ट में जगह बनाई है. 67 मोस्ट स्टाइलिस्ट पर्सन की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें से एक नाम एसआरके का भी है.

https://www.instagram.com/p/DSEtc4kCEX_/

Entertainment News LIVE: ओटीटी पर लौट रहा कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो'

कपिल शर्मा एक बार फिर से अपने शो को लेकर चर्चा में हैं. उनका शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' नेटफ्लिक्स पर जल्द ही लौटने वाला है, जिसका प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है. इसमें एंटरटेनमेंट के साथ फुल फन देखने के लिए मिल रहा है. साथ ही कपिल को अलग-अलग रोल में लोगों को गुदगुदाते हुए देखा जा सकता है. यह शो 20 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से स्ट्रीम किया जाएगा.

https://www.youtube.com/watch?v=4Bsox2opRi0

Entertainment News LIVE: 36 साल पुराना है Dhurandhar में अक्षय का डांस स्टेप

अक्षय खन्ना का इन दिनों फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. मूवी में उनका डांस स्टेप काफा चर्चा में रहा, जिसकी वजह से वह छाए हुए हैं. उनकी एंट्री की जमकर तारीफ की जा रही हैं. ऐसे में अब उनके इस डांस मूव्स के पीछे पापा विनोद खन्ना का कनेक्शन जोड़ा जा रहा है. google_vignette">पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: कौन है ‘धुरंधर’ का ये स्पाई? कभी टीवी की चुटकी बन की कॉमेडी

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म ने 5 दिनों में 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म के हर किरदार की चर्चा हो रही है. अक्षय खन्ना ने तो सारी लाइमलाइट ही चुरा ली है. इसी में से मोहम्मद आलम का रोल भी काफी सुर्खियों में रहा. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: अक्षय खन्ना ने शेयर किया 'महाकाली' से अपना लुक

'छावा' और 'धुरंधर' के बाद अक्षय खन्ना अपनी अपकमिंग फिल्म 'महाकाली' से फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है. इस फिल्म में वह शुक्राचार्य का रोल प्ले करते हुए नजर आने वाले हैं. इसमें एक्टर का धांसू लुक देखा जा सकता है, जिसमें उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/DSEnyqKjLHq/

Entertainment News LIVE: 150 करोड़ की कमाई से चूकी 'तेरे इश्क में'

धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' की रिलीज को 12 दिन का वक्त हो गया है. ऐसे में अब फिल्म की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. जहां 'धुरंधर' ने 150 करोड़ का आंकड़ा 5 दिन में पार कर लिया है वहीं धनुष की फिल्म 12वें दिन भी इस जादुई आंकड़े को नहीं छू पाई. फिल्म ने ग्लबली 149.10 करोड़ का बिजनेस किया है.

https://www.instagram.com/p/DSEowx8kcxX/

Entertainment News LIVE: 6 साल में रणवीर सिंह की बड़ी हिट साबित होगी 'धुरंधर'?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' 2025 की चर्चित फिल्मों में से एक रही है. ऐसे अब इसकी पांच दिनों की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. फिल्म 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: मुंबई लौंटी प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस मुंबई लौट चुकी हैं. उनके इंडिया आते ही चर्चा हो रही है कि एक्ट्रेस 'कपिल शर्मा शो' में नजर आ सकती हैं.

https://www.instagram.com/p/DSEUw-CE2K6/

Entertainment News LIVE: 150 करोड़ के पार ‘धुरंधर’

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद से ही झंडे गाड़ दिए हैं. सैकनिल्क के अनुसार, मंगलवार को इसकी कमाई में बंपर उछाल दर्ज की गई है. इसने 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने मंगलवार यानी कि पांचवे दिन 26.50 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 152.75 करोड़ रही.

Entertainment News LIVE: आराध्या बच्चन के नाम पर बने फेक अकाउंट

ऐश्वर्या राय को हाल ही में रेड सी फिल्म फेस्टिवल में देखा गया. इस दौरान उन्होंने करियर से लेकर सफर और कई मुद्दों तक पर खुलकर बात की. बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात पर भी सफाई दी कि उनकी बेटी आराध्या बच्चन का सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं है. उन्होंने बताया कि ऑनलाइन जो भी पेज आराध्या के नाम पर चल रहे हैं. वो उनके परिवार ने नहीं बनाए हैं और ना ही उनके परिवार द्वारा इसे चलाया जाता है. इन सोशल मीडिया अकाउंट को उन्होंने फेक भी बताया.

Entertainment News LIVE: एक्टर राहुल बोस पर लगे गंभीर आरोप

बॉलीवुड एक्टर और एक्स रग्बी खिलाड़ी राहुल बोस इन दिनों हिमाचल प्रदेश में एक बड़े विवाद को लेकर चर्चा में हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने नेशनल रग्बी फेडरेशन के प्रमुख बनने के लिए कथित तौर पर हिमाचल प्रदेश का डोमिसाइल प्रमाण पत्र हासिल किया था. उनसे जुड़ा विवाद साल 2023 से शुरू हुआ था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ