Elvish Yadav पर सामने आया कोटा पुलिस का बयान, बताया- क्यों नहीं किया गिरफ्तार

Elvish Yadav Kota Police: एल्विश यादव को कैसे छोड़ दिया गया? इस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले में अब कोटा पुलिस का बयान सामने आया है। 

Elvish Yadav is not wanted criminal noida police informed kota police thats why not arrested

Elvish Yadav is not wanted criminal noida police informed kota police thats why not arrested

Elvish Yadav Kota Police:  बिग बॉस विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव पर नोएडा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एल्विश पर नशीले पदार्थों की तस्करी से लेकर रेव पार्टी करने का आरोप है। शनिवार को उन्हें राजस्थान की कोटा पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि थोड़ी ही देर बाद छोड़ दिया गया। एल्विश को कैसे छोड़ दिया गया? इस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले पर अब कोटा पुलिस का बयान सामने आया है।

विज्ञापन

एल्विश वॉन्टेड नहीं है

कोटा में एल्विश यादव की गाड़ी रोके जाने के प्रकरण पर डीएसपी कैलाश चंद्र ने कहा- ”राजस्थान विधानसभा चुनाव के चलते नाकाबंदी के दौरान रुटीन चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक पीबी नंबर (पंजाब नंबर) गाड़ी आई। उस कार में तीन-चार जने सवार थे।”

विज्ञापन

उनसे जब चैकिंग के दौरान बातचीत की गई तो उनमें से एक ने अपना नाम एल्विश यादव बताया। एल्विश के मामले में हमें पता चला कि नोएडा में कोई प्रकरण दर्ज है। ऐसे में हमने नोएडा में संबंधित थाने के डीसीपी और एसीपी से बात की तो उन्होंने बताया कि एल्विश वॉन्टेड नहीं है। उनके द्वारा बताया गया कि प्रकरण अभी जांच के दायरे में है। ऐसे में गिरफ्तारी की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद हमने उन्हें छोड़ दिया।

विज्ञापन

https://twitter.com/Elvish_Systum/status/1720858533913374792

एल्विश का राजस्थान पुलिस के साथ खड़े हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह पुलिस और लोगों से घिरे हैं। एल्विश ने इससे पहले इस मामले पर अपनी सफाई जारी की थी। उन्होंने वीडियो रिलीज कर कहा था कि इस मामले में एक प्रतिशत भी सच्चाई नहीं है। वह पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे।

विज्ञापन

https://twitter.com/DeviKaV86858132/status/1720857977782165961

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला 

दरअसल, नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में छापा मारकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस को यहां से 5 कोबरा और सांप का जहर भी मिला। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में एल्विश यादव का नाम सामने आया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ