Elvish yadav की बढ़ी टेंशन, गाजियाबाद कोर्ट ने दिया FIR करने का आदेश

Elvish yadav: एल्विश यादव टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ्स 2’ में हिस्सा ले रहे हैं। 25 जनवरी को कलर्स टीवी पर इस शो का प्रीमियर होने जा रहा है।

Elvish Yadav

Elvish Yadav

Elvish Yadav: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल ही में गाजियाबाद कोर्ट ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। उन पर मेनका गांधी के NGO पीपुल्स फॉर एनिमल (PFA) के सदस्य सौरभ गुप्ता की सोसायटी में जबरन घुसने और पीछा करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सौरभ गुप्ता ने गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत की थी। शिकायत में एल्विश यादव और उसके साथियों पर उनकी सोसायटी में जबरन घुसने का आरोप लगाया गया। इसके अलावा शिकायत में ये दावा किया गया कि एल्विश उनकी और उनके भाई गौरव गुप्ता की रेकी कर रहे हैं।

विज्ञापन

शिकायत पर नंदग्राम थाना पुलिस ने नहीं लिया था कोई एक्शन

दरअसल, इससे पहले पीएफए ने एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा में एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसके बाद उन्होंने यूट्यूबर पर ये आरोप लगाए हैं। इस मामले में गाजियाबाद के नंदग्राम थाने में शिकायत भी की गई है। स्थानीय पुलिस के एक्शन न लेने पर मामला कोर्ट में पहुंचा था। अब कोर्ट ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

25 जनवरी को कलर्स टीवी पर शुरू होगा ‘लॉफ्टर शेफ्स 2’  

बता दें एल्विश यादव टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ्स 2’ में हिस्सा ले रहे हैं। 25 जनवरी को कलर्स टीवी पर इस शो का प्रीमियर होने जा रहा है। इस बार शो को भारती सिंह होस्ट करेंगी, शो में एल्विश के अलावा मन्नारा चोपड़ा, अब्दु रोजिक, रुबीना दिलैक समेत अन्य लोग हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ