ये हैं एल्विश यादव की जीत और अभिषेक मल्हान की हार के 5 कारण, जानें
Edited By Nancy Tomar

Elvish Yadav-Abhishek Malhan
Edited By Nancy Tomar

Elvish Yadav-Abhishek Malhan
Elvish Yadav-Abhishek Malhan: एल्विश यादव ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर बन चुके हैं। शो की ट्रॉफी और प्राइज मनी उन्होंने अपने नाम कर ली है।
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के फिनाले की रेस में पांच कंटेस्टेंट थे, जिसमें अभिषेक मल्हान, पूजा भट्ट, मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे और एल्विश यादव थे। वहीं, अब एल्विश शो के विनर बन चुके हैं। अब हम आपको एल्विश यादव के जीतने और अभिषेक मल्हान के हारने के पांच कारण बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं…
https://www.instagram.com/p/CvzKBirPhkY/
एल्विश यादव की सादगी हमेशा से ही फैंस को पसंद आती रही है। अपने सादगी के कारण ही एल्विश लोगों की पहली पसंद बने हैं। एल्विश काफी रियल है और लोगों को इनकी रियलिटी भी बेहद पसंद आई है।
एल्विश यादव ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के घर में बेहद ही संजीदगी से रहे। उन्होंने हमेशा अपने काम से काम रखा और वो बिना मतलब किसी के बीच में नहीं आए ।
एल्विश यादव की सबसे खास बात ये रही कि वो बिना मतलब किसी के बीच में नहीं बोले। उन्होंने जहां जरुरत लगी वहीं अपना ओपिनियन दिया और ज्यादा किसी के साथ कुछ नहीं किया।
एल्विश यादव और मनीषा रानी के फन मूवमेंट को लोगों ने बेहद पसंद किया। दोनो ने साथ में खूब मस्ती भी की और दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब प्यार भी दिया है।
एल्विश यादव पूजा भट्ट और जिया से सॉवर टॉक करते रहते थे, वो कभी किसी ने ज्यादा नहीं आते थे।
अभिषेक मल्हान को हमेशा लगता रहा कि एल्विश यादव का घर में कोई योगदान नहीं है। जबकि एल्विश ने कभी भी अभिषेक से कोई शिकायत नहीं की और अपने काम से काम रखा।
जब अभिषेक ने एल्विश को लेकर अपनी बातें रखी तो इस पर सलमान खान ने भी अभिषेक की आलोचना की और उन्होंने उनसे तीखे सवाल किए।
कहते हैं कि कभी भी किसी को अपने से कम नहींं आंकना चाहिए, लेकिन अभिषेक को हमेशा ये ही लगता था कि वो ही जीतेंगे। हालांकि अब एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी के विनर बन चुके हैं।
वाइल्ड कार्ड नहीं जीतेगा
अभिषेक मल्हान का लगता था कि वाइल्ड कार्ड को शो की ट्रॉफी नहीं मिलेगी और वो शो नहीं जीत सकते, जबकि ऐसा नहीं है और एल्विश यादव ने शो की ट्रॉफी जीत ली है।
अभिषेक मल्हान का लगता था कि उन्हें कोई नहीं दबा सकता, जबिक ऐसा नहीं है। हमेशा दूसरे को अपने बराबर समझना चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: