Chunkey Panday की पत्नी बनना चाहती थीं Ekta Kapoor, एक्टर को देख करती थीं ब्लश

Chunkey Panday की पत्नी बनना चाहती थीं Ekta Kapoor, एक्टर को देख करती थीं ब्लश

Chunkey Panday की पत्नी बनना चाहती थीं Ekta Kapoor, एक्टर को देख करती थीं ब्लश

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे (Chunkey Panday) ने सोमवार को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं भेजी।

विज्ञापन

इन्हीं में से एक हैं दिग्गज निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor), जिन्होंने चंकी के बर्थडे पोस्ट में एक मजेदार खुलासा किया है। एकता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पिक्चर पोस्ट की जिसमें वो बर्थडे बॉय चंकी पांडे (Chunkey Panday Birthday) के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने मजेदार विश भी लिखा है, जिसमें वो उनकी पत्नी होने की बात कह रही हैं।

विज्ञापन

टीवी इंडस्ट्री और फिल्मी दुनिया की दिग्गज फिल्म निर्माता एकता कपूर ने एक पुरानी तस्वीर के साथ लिखा, ‘सालों पहले जब मैंने चंकी को देखकर ब्लश किया, अगर उसने रिस्पॉन्स किया होता तो आज मैं बॉलीवुड वाइफ होती (हंसने वाली इमोजी) हैप्पी बर्थडे’

विज्ञापन

चंकी ने साल 1987 में फिल्म “आग ही आग” से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बेहतरीन फिल्में की हैं और इंडस्ट्री का एक लोकप्रिय नाम हैं। चंकी ने 60 वें जन्मदिन पर एक स्टार-स्टडेड पार्टी रखी, किंग खान के बेटे आर्यन खान, फराह खान, कनिका कपूर, अलवीरा खान, फरदीन खान, सुजैन खान के बॉयफ्रेंड अरसलान गोनी समेत अन्य सेलेब्स भी नजर आए।

विज्ञापन

फराह खान अली ने शनिवार को चंकी के 60वें जन्मदिन की पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें साझा की, जिसमें इन सेलेब्स को देखा गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ