सिंगर राहुल वैद्य के जन्मदिन पर पत्नी दिशा ने सोनू निगम संग दिया स्पेशल परफॉर्मेंस, देखें वीडियो

सिंगर राहुल वैद्य के जन्मदिन पर पत्नी दिशा ने सोनू निगम संग दिया स्पेशल परफॉर्मेंस, देखें वीडियो

सिंगर राहुल वैद्य के जन्मदिन पर पत्नी दिशा ने सोनू निगम संग दिया स्पेशल परफॉर्मेंस, देखें वीडियो

मुंबई: सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने हाल ही में अपना 35वां जन्मदिन मनाया, जिसकी इनसाइड तस्वीरें और वीडियोज (Rahul Vaidya Video) एक एक कर सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच राहुल की बर्थडे पार्टी से एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी पत्नी और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) को दिग्गज सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) के साथ सुर से सुर मिलाते हुए देखा जा सकता है।

पैपराजी पेज वूम्पला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राहुल कृष्ण वैद्य, दिशा परमार को मिलकर सोनू निगम के साथ उन्हीं के गाने ‘मैं अगर कहूं’ को गाते हुए देखा जा सकता है। क्लिप में देखा जा सकता है कि राहुल वैद्य पत्नी को हैरान करते हुए कहते हैं कि उन्हें राहुल के जन्मदिन के लिए एक गीत गाना चाहिए।

विज्ञापन

इसपर दिशा परमार कहती हैं कि वह सोनू निगम के साथ एक डूएट गाएंगी और अंत में, वे दोनों ओम शांति ओम से शाहरुख खान की “मैं अगर कहूं” को गाते हुए नजर आते हैं।

विज्ञापन

बर्थडे बैश में राहुल के कई अन्य दोस्त भी मौजूद थे और सभी ने मिलकर पार्टी में खूब एंजॉय किया। वीडियो सोशल मीडिया पर आने के साथ ही वायरल हो गया। वर्क फ्रंट की बात करें तो, दिशा परमार इन दिनों ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में एक्टर नकुल मेहता के साथ प्रिया कपूर का किरदार निभा रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ