यूपी के अलीगढ़ से भागे सास-दामाद को पुलिस ने अब पकड़ लिया है। सास अपना देवी 16 अप्रैल को बेटी की शादी से कुछ दिन पहले ही दामाद संग फरार हो गई थी, जिसके बाद इस केस को लेकर पूरे देश में बवाल मच गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ रियल में ही नहीं, बल्कि रील में भी ऐसे ही सास-दामाद की जोड़ी ने एक दूसरे के साथ चुपके-चुपके इश्क लड़ाया था। चलिए आपको बताते हैं ऐसी कौन सी सीरीज थी जिसमें सास-दामाद ने रिश्ते की सारी हदों को पार कर दिया था।
सीरीज ने खड़े किए कई सवाल
ओटीटी पर चर्चित वेब सीरीज ‘एक दीवाना था’ दर्शकों के बीच सनसनी फैला रही है। जहां आमतौर पर वेब सीरीज रोमांस और थ्रिल की कहानियों से भरपूर होती हैं, वहीं इस बार कहानी ने रिश्तों की हर सीमा को लांघ दिया है। इस सीरीज में जो ट्विस्ट देखने को मिला है, वो ना सिर्फ बोल्ड है बल्कि समाज के पारंपरिक रिश्तों को भी सवालों के घेरे में खड़ा करता है।
सास और दामाद का अजीबोगरीब रिश्ता
सीरीज के दूसरे पार्ट में जिस कहानी की झलक दिखाई गई है, उसने सबको चौंका दिया है। सीरीज में साफ नजर आता है कि एक मां और उसका दामाद एक-दूसरे के प्यार में इस कदर डूबे हैं कि दोनों को रिश्तों की मर्यादा का कोई ख्याल नहीं रहा। सास, जो उम्र और अनुभव में दामाद से काफी बड़ी है, उसके साथ चोरी-छिपे इश्क फरमाते नजर आती है। वहीं दामाद भी इस रिश्ते को लेकर न शर्मिंदा है और ना ही पीछे हटने को तैयार।
रात के अंधेरे में मिलना, चुपचाप मिलने-जुलने के तरीके और उस पर सास का बदनामी से बेपरवाह होकर अपने दामाद के साथ भावनात्मक और शारीरिक जुड़ाव- ये सब इस कहानी को आम वेब सीरीज से हटकर बनाते हैं। अब तक सास को मां के रूप में देखा जाता रहा है, लेकिन यहां वो प्रेमिका के रूप में सामने आ रही हैं।
रिश्तों की उलझन या समाज को आईना?
जहां एक ओर ये वेब सीरीज बोल्ड सीन्स के चलते सुर्खियां बटोर रही है, वहीं दूसरी ओर ये भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या इस तरह के कंटेंट से समाज में पारंपरिक रिश्तों की गरिमा को ठेस पहुंचती है? सास-दामाद का ये अनैतिक प्रेम समाज के उस ताने-बाने को झकझोरता है, जिसे हम ‘संस्कार’ और ‘परिवार’ का मूल मानते हैं।
दूसरी तरफ कहानी में ये भी दिखाया गया है कि कैसे छुपे हुए अफेयर धीरे-धीरे उजागर होने लगते हैं और उनका असर पूरे परिवार पर पड़ता है। खास बात ये है कि जैसे ही ये राज खुलने लगता है, किरदारों की दुनिया हिल जाती है और हर कोई अपने-अपने संबंधों को बचाने या खत्म करने की कश्मकश में आ जाता है।
वेब सीरीज में बोल्डनेस की हदें पार
इस सीरीज में ऋतु राय और जयश्री गायकवाड जैसे कलाकारों ने अपने किरदारों में बोल्डनेस की सारी सीमाएं पार कर दी हैं। इन किरदारों की परफॉर्मेंस ने दर्शकों को चौंकाया ही नहीं बल्कि सोचने पर भी मजबूर कर दिया है। आखिर क्यों एक सास अपने दामाद की ओर आकर्षित होती है? क्या ये प्यार है, वासना या अकेलेपन की उपज?
यह भी पढ़ें: अलीगढ़ के सास-दामाद का चौंकाने वाला खुलासा, सास ने पति पर लगाया गंभीर आरोप
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में शूटरों में खुलासे, जानें क्यों किया था हमला?
7 mins agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 mins agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
11 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
15 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
18 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
18 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
18 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines