अलीगढ़ के सास-दामाद का चौंकाने वाला खुलासा, सास ने पति पर लगाया गंभीर आरोप

Aligarh Saad Damad Case: अलीगढ़ से भागे सास-दामाद का आखिरकार पता चल गया है। उन्हें पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से हिरासत में लिया।

Aligarh Saas Damad Case Latest Update

Aligarh Saas Damad Case Latest Update

Aligarh Saad Damad Case: अलीगढ़ से भागे सास-दामाद को आखिरकार पुलिस ने पकड़ लिया है। अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र की रहने वाली सास अपना देवी 16 अप्रैल को बेटी की शादी से कुछ दिन पहले ही दामाद संग फरार हो गई थी। आखिरकार उन्हें कई दिन बाद नेपाल बॉर्डर से पकड़ लिया गया। इस दौरान सास-दामाद ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

विज्ञापन

सास ने किया चौंकाने वाला खुलासा, लगाया पति पर आरोप 

सास ने चौंकाने वाली बात बताते हुए कहा कि उसका पति राहुल के साथ उसके अवैध संबंध होने का आरोप लगाकर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। महिला ने आगे बताया कि इन हालातों से तंग आकर उसने राहुल से अपनी परेशानियां साझा कीं। इसके बाद ही दोनों ने घर से भागने का फैसला किया। आखिरकार 6 अप्रैल को दोनों अपने-अपने घर से फरार हो गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

दामाद राहुल ने नकारी पैसे ले जाने वाली बात 

जबकि दामाद राहुल ने भी पूछताछ में एक खुलासा किया है। उसने कहा कि पैसे ले जाने वाली बात गलत है। हम कोई पैसा चुराकर नहीं गए हैं। पैसा और गोल्ड चुराकर ले जाने की बात सही नहीं है। बता दें कि सास अपना देवी की बेटी शिवानी की शादी 16 अप्रैल को होनी थी। ये भी एक संयोग है कि दोनों शादी के दिन ही पकड़े गए हैं। पुलिस पिछले कई दिनों से उनका पीछा कर रही थी, लेकिन वे बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। दोनों के पहले उत्तराखंड, फिर गुजरात और बिहार के आसपास जाने की बात सामने आई थी।

बेटी-पिता ने बताई ये बात 

हालांकि बेटी शिवानी का कहना है कि उसे अपनी मां से कोई मतलब नहीं है। वह हमारे पैसे और गहने लौटा दें और जहां चाहें वहां रहें। वहीं दूसरी ओर शिवानी के पिता और अपना देवी के पति का कहना है कि वह राहुल से 22-22 घंटे बात करती थी। उसे पहले से ही दोनों पर शक था।

विज्ञापन

वशीकरण का आरोप 

वहीं राहुल के पिता का कहना है कि सास ने उनके बेटे पर वशीकरण किया है। वह कुछ दिन पहले घर भी रहने आई थी। बताया जा रहा है कि सास की उम्र 34 साल है और दामाद की उम्र 24 साल। दोनों एक साथ रहना चाहते हैं। सास दामाद के साथ ही रहने पर अड़ी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ