Dussehra 2025 BOX Office: राम नवमी का आज आखिरी दिन है. दशहरा की धूम लोगों के बीच देखने के लिए मिल रही है. लोग अभी से इसके जश्न की तैयारियां कर रहे हैं. रावण के पुतले बन चुके हैं. वहीं, सिनेमा जगत में त्योहारों का मेकर्स काफी लाभ उठाते हैं. नई-नई फिल्में रिलीज करते हैं. इसमें किसी को अच्छा रिस्पांस मिलता है तो कुछ फ्लॉप साबित होती हैं. ऐसे में इस दशहरा ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है. इस खास मौके पर आपको दशहरा पर रिलीज हुई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस के बारे में बता रहे हैं.
लियो
थलापति विजय की फिल्म ‘लियो’ को 19 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. फिल्म में उनके साथ संजय दत्त और त्रिशा कृष्णन भी थीं. इस तमिल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 600 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसमें विजय के अभिनय की सभी ने काफी तारीफ की थी. फिल्म हिट रही थी.
यह भी पढ़ें: ‘बालिका से वधू तक…’, मिलिंद चंदवानी की दुल्हनिया बनीं अविका गौर, सामने आई पहली फोटो
भगवंत केसरी
नंदमुरी बालकृष्ण अभिनीत फिल्म ‘भगवंत केसरी’ को दशहरा के मौके पर 18 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. सैकनिल्क के अनुसार, इस मूवी का इंडिया नेट कलेक्शन 84.78 करोड़ रहा था. वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में 114.5 करोड़ का कलेक्शन किया था.
टाइगर नागेश्वर राव
करीब 50 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. इसमें गोपीचंद ने लीड रोल प्ले किया था. सैकनिल्क की मानें तो इस फिल्म ने 37.74 करोड़ का बिजनेस किया था वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 49 करोड़ का कलेक्शन किया था. दशहरा पर रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी थी.
यह भी पढ़ें: ‘इश्क में जो मर जाते हैं…’, कृति सेनन के लिए जुनूनी धनुष, दिखी इंटेंस केमिस्ट्री
गणपत
साल 2023 में रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपत’ बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी. इसका भारत में नेट कलेक्शन 13.02 करोड़ रहा था जबकि दुनिया भर में फिल्म 18 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई थी. ये फिल्म उस साल की बड़ी फ्लॉप थी. इसमें टाइगर के साथ ही कृति सेनन लीड रोल में थीं.
जिगरा
साल 2024 में आई आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ को 10 अक्टूबर को रिलीज किया गया था. इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस को लीड रोल में एक्शन मोड में देखा गया था. ये उनकी महिला प्रधान फिल्म थी. इसका निर्देशन वसन बाला ने किया था. हालांकि, ये बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.
यह भी पढ़ें: ताउम्र कुंवारी रही ये एक्ट्रेस, कभी 15 साल बड़े डायरेक्टर को दे बैठी थीं दिल; पहचाना कौन?
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ को पिछले साल 2024 में रिलीज किया गया था. फिल्म में मल्लिका शेरावत और विजय राज जैसे एक्टर्स अहम रोल में थे. सैकनिल्क के अनुसार, इस फिल्म ने 41.93 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो कि आनुमानित हैं. वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 58.03 करोड़ की कमाई की थी.
दशहरा के मौके पर रिलीज हुई इन 6 फिल्मों में से ज्यादातर फ्लॉप साबित हुई थी. इसमें 4 फ्लॉप और 2 हिट रही थी. ऐसे में कह सकते हैं कि दशहरा फेस्टिवल का मेकर्स को कोई खास फायदा पिछले दो सालों में नहीं मिला है. ऐसे में इस साल 2025 में दशहरा के मौके पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ को रिलीज किया जा रहा है. अब देखना ये होगा कि इस फिल्म को दर्शकों से कैसा प्यार मिलता है और ये बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ती है.
यह भी पढ़ें: Dussehra 2025: बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों में हुआ रावण दहन, हर एक कहानी में दिखेगी रामलीला की झलक
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
8 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
9 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines