Drishyam: कोरियन में रीमेक होने वाली पहली भारतीय फिल्‍म बनी 'दृश्‍यम', कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ ऐलान

Drishyam Franchise Remake To Be In Korea

Drishyam Franchise Remake To Be In Korea

Drishyam Franchise Remake To Be In Korea: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) स्टारर ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी अब विदेश में भी धूम मचाएगी।

विज्ञापन

इस फिल्म का अब कोरियन रीमेक बनने जा रहा हैं। कांस फिल्म फेस्टिवल में इसकी अनाउंसमेंट की गई हैं। वहीं, ये किसी भारतीय फिल्म के लिए बेहद सम्मान की बात हैं।

विज्ञापन

कोरियन भाषा में बनेगा ‘दृश्‍यम’ का रीमेक

बता दें कि ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि किसी भारतीय फिल्म का कोरियन भाषा में रीमेक बनेगा। साल 2013 में ‘दृश्यम’ सबसे पहले मलयालम भाषा में बनाई गई थी। वहीं, इस फिल्म में मोहनलाल ने लीड रोल निभाया था। इसके साथ ही इस फिल्म को सात भाषाओं में बनाया जा चुका है, जिसमें से तीन विदेशी भाषाएं हैं। इसके साथ ही अब इस फिल्म को 8वीं बार कोरियन भाषा में बनाया जा रहा हैं।

Drishyam Franchise Remake To Be In Korea

Drishyam Franchise Remake To Be In Korea

विज्ञापन

एक्टर सॉन्ग कांग हो एक्टिंग करते आएंगे नजर

बता दें कि ‘दृश्यम’ का कोरियन भाषा में रीमेक बनेगा इसकी अनाउंसमेंट पैनोरमा स्टूडियोज-एंथोलॉजी स्टूडियोज ने कान फिल्म फेस्टिवल में की हैं। अगर इस फिल्म के एक्टर की बात करें को इस फिल्म में ‘पैरासाइट’ एक्टर सॉन्ग कांग हो एक्टिंग करते नजर आने वाले हैं। वहीं, फिल्म के डायरेक्टर किम जी वून हैं।

साल 2015 में हिंदी में आई थी ‘दृश्यम’

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ (Drishyam) साल 2015 में हिंदी में आई थी। वहीं, इस फिल्म को निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। इसके साथ ही बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और ऋषभ चड्ढा ने अहम भूमिका निभाते नजर आए थे।

विज्ञापन

2022 में आया था फिल्म का दूसरा पार्ट

वहीं, अगर इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने बेहद शानदार कमाई की थी। ये फिल्म 38 करोड़ के बजट में बनी थी और इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 111 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, साल 2022 में इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी आया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ