Divyanka Tripathi की सर्जरी के बाद कैसी है हालत? एक्ट्रेस ने शेयर किया एक्सपीरियंस

Divyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी ने फैंस के साथ अपने सर्जरी एक्सपीरियंस को शेयर किया है। शेयर किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि अपनी सर्जरी के दौरान दिव्यांका की हालत कैसी थी। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

Divyanka Tripathi

Divyanka Tripathi

Divyanka Tripathi: फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। दिव्यांका अक्सर अपने फैंस के साथ लेटेस्ट पोस्ट शेयर करती रहती हैं। अपने पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस फैंस को अपडेट भी करती हैं और लोगों को भी दिव्यांका की पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में अभिनेत्री ने फैंस के साथ अपने सर्जरी एक्सपीरियंस को शेयर किया है। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन

दिव्यांका ने शेयर किया सर्जरी एक्सपीरियंस

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने अपना सर्जरी एक्सपीरियंस शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सबसे पहले दिव्यांका का प्लास्टर चढ़ा पैर नजर आता है। इसके बाद वीडियो में एक्ट्रेस का सर्जरी फेज शुरू हो जाता है। वीडियो में दिव्यांका बेड पर लेटी हैं और उनके पैर निशान भी लगा है।

विज्ञापन

कैसी रही एक्ट्रेस की हालत?

इसके बाद वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी कहती हैं कि मैं इसको खूब एंजॉय करने वाली हूं। फिर एक्ट्रेस को ड्रिप लगी नजर आती है। इसके बाद वो स्ट्रेचर पर लेटी दिखती हैं और जब वो घर चली जाती हैं तो वो पेटिंग करती नजर आती हैं। इसके बाद दिव्यांका एक्सरसाइज करती हैं और खुद को रिकवर करने की कोशिश करती दिखती हैं। इसके बाद एक्ट्रेस एक्शन सीन भी करती नजर आती हैं।

विज्ञापन

यूजर्स ने की तारीफ

वीडियो को शेयर करते हुए दिव्यांका ने इसके कैप्शन में लिखा कि इस वीडियो में सर्जरी करने से वापस लौटने तक की पूरी जर्नी है, जो मैं आपके साथ शेयर कर रही हूं। जब मैंने इसके बारे में सोचा तो मैंने पहले खुद को और अपनी बॉडी को आने वाले दर्द के लिए मजबूत किया। मैंने सोचा कि अगर इसे ध्यान से किया जाएगा तो मैं जल्द वापसी कर सकूंगी। @vivekdahiya बहुत अच्छे इंसान हैं और उन्होंने एक पल के लिए भी मेरी स्माइल कम नहीं होने दी। वहीं, अब वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है और यूजर भी एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ