बुरी तरह घायल हुईं Divyanka Tripathi Dahiya, सामने आई चोटों की तस्वीर, जानिए आखिर एक्ट्रेस को क्या हुआ?

Divyanka Tripathi Dahiya Got Injured

Image Credit: Instagram

विज्ञापन

Divyanka Tripathi Dahiya Got Injured: ‘ये है मोहब्बतें’ (Ye Hai Mohabbatein) फेम टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) इन दिनों किसी डेली सोप में नज़र नहीं आ रहीं। लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बनी हुई हैं। अक्सर उनके सोशल मीडिया अकाउंट से फैंस को उनकी पल-पल की खबर मिलती है। लेकिन अब जो खबर इंटरनेट से सामने आ रही है वो एक्ट्रेस के फैंस को परेशान कर देगी। दरअसल, अब दिव्यांका के घायल होने की खबर सामने आई है।

यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor और Rashmika Mandanna की फिल्म Animal से सामने आया Bobby Deol का खूंखार लुक, क्या आपने देखा?

Advertisment

कैसे घायल हुईं दिव्यांका

सोशल मीडिया पर अब दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi Dahiya) की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें एक्ट्रेस बुरी तरह से जख्मी नजर आ रही हैं। ऐसे में अब सभी के मन में ये सवाल होगा कि आखिर एक्ट्रेस को हुआ क्या है। क्या अब दिव्यांका ठीक हैं उनके साथ कौन-सा हादसा हो गया? इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ शेयर की। दिव्यांका ने कुछ देर पहले एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया। इस पोस्ट में उनकी चोटे साफ देखी जा सकती हैं।

एक्ट्रेस ने खुद दी जानकारी

आपको बता दें, घबराने की कोई बात नहीं है, एक्ट्रेस एक दम ठीक हैं। उन्होंने तो बस अपने इस पोस्ट में पुरानी यादों को ताजा किया है। रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ (Khatron Ke Khiladi) के पिछले सीजन में दिव्यांका भी नजर आ चुकी हैं। वो शो की फर्स्ट रनर-अप बनकर सामने आई थीं। ऐसे में उन्होंने शो में कईं खतरनाक स्टंट किए थे जिसमें उन्हें कई बार चोटे आई थीं। वहीं, अब इस शो के हालिया एपिसोड में एक्ट्रेस अर्जित तनेजा और शिव ठाकरे को चैलेंज देते हुए मुश्किल स्टंट करती दिखाई दीं। लेकिन इस दौरान वो घायल हो गईं और उनके हाथ पर काफी चोट आई है।

विज्ञापन

फैंस को हुई टेंशन

अब अपने इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘यादों के गलियारे में जा रही थी और इन्हें देखा। इस सीज़न केप टाउन की यात्रा की कुछ यादें शेयर कर रहा हूं। स्क्रॉल करते रहें।’ अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। फैंस उनकी बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही कुछ लोग अब उन्हें अपने ख्याल रखने की सलाह देते भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ