मशहूर सिंगर का Would Be Father वाला क्यूट मूवमेंट, प्रेग्नेंट वाइफ के साथ वीडियो वायरल
Edited By Nancy Tomar

Disha Parmar Rahul Vaidya
Edited By Nancy Tomar

Disha Parmar Rahul Vaidya
Disha Parmar-Rahul Vaidya: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिशा परमार और उनके पति राहुल वैद्य इन दिनों चर्चाओं में आ ही जाते हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी प्रेगनेंसी एंजॉय कर रही है।
हाल ही में कपल के बेबी शॉवर की फोटोज भी सामने आई थी, जिसे फैंस ने बेहद पसंद किया था और उन पर जमकर प्यार लुटाया था। वहीं, अब सोशल मीडिया पर कपल का एक और वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो बेहद क्यूट है।
दरअसल, दिशा परमार सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है और आए दिन फैंस को अपड़ेट करने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दिशा परमार अपने पति के साथ नजर आ रही है और उनके पति उनके पेट पर किस करते हैं, तो यह एक स्केच पेंटिंग का रुप ले लेती है, जो देखने में बेहद क्यूट लगता है।
https://www.instagram.com/p/CxFOE0ONXby/
सोशल मीडिया पर कपल का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं, फैंस भी कपल के इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर अपना रिएक्शन देते हुए कमेंट में हार्ट का इमोजी शेयर किया है। वहीं, दूसरे यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है कि शो क्यूट और नजर के साथ दिल का इमोजी शेयर किया है। तीसरे यूजर ने भी कपल के इस वीडियो पर हार्ट का इमोजी बनाया है।
बता दें कि साल 2021 में दिशा और राहुल ने 16 जुलाई को शादी कर एक-दूसरे के हो गए। कपल की शादी में तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। जानकारी के लिए बता दें कि राहुल ने दिशा को नेशनल टेलीविजन ‘बिग बॉस 14’ में शादी के लिए प्रपोज किया था। फिर दोनों ने शादी की और अब कपल के घर किलकारी गुंजने वाली है, जिसका फैंस को भी बेहद बेसब्री से इंतजार है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: