Dhurandhar ने 7वें दिन भी की छप्परफाड़ कमाई, रणवीर सिंह की फिल्म पर हुई करोड़ों की बारिश

Dhurandhar Day 7 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई करने में लगी हुई है.

Dhurandhar

Dhurandhar. image credit- social media

Dhurandhar Day 7 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस फिल्म को हर किसी का बेहद प्यार मिल रहा है. फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बेहद मजबूत बनाई हुई है और लगातार कलेक्शन करने में लगी हुई है. इस बीच अब फिल्म की कमाई के सातवें दिन के आंकड़े आ गए हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 7वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

विज्ञापन

फिल्म ‘धुरंधर’ की कमाई

Sacnilk.com की मानें, तो रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने अपनी रिलीज के सातवें दिन 27 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. हालांकि, ये इस फिल्म के शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें फेरबदल हो सकता है. इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 207.25 करोड़ रुपये हो गई है और इसने महज सात दिन में ही 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है.

विज्ञापन

बीते 6 दिन का कलेक्शन

इसके अलावा अगर फिल्म के बीते छह दिनों की बात करें तो रणवीर सिंह की इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 28 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं, दूसरे दिन 32 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 43 करोड़ रुपये, चौथे दिन 23.25 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 27 करोड़ रुपये और 6वें दिन भी 27 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

500 करोड़ के आंकड़े को करेगी पार

रणवीर सिंह की ये फिल्म लगातार कमाई कर रही है और आगे बढ़ती जा रही है. हालांकि, इस फिल्म की टोटल कमाई कहां जाकर रुकेगी? इसके बारे में अभी कहना मुश्किल होगा क्योंकि फिल्म ने अपनी पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बेहद मजबूत बनाई हुई है, लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार को देखकर ये जरूर कहा जा सकता है कि फिल्म जल्दी ही 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

इसी के साथ अगर फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन ने बेहद अहम किरदार निभाया है, जिन्हें लोगों का खूब प्यार मिल रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ