BO Collection: 'धुरंधर' की 34वें दिन भी पकड़ मजबूत, 7वें दिन भी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ी 'इक्कीस'

Dhurandhar Vs Ikkis Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. फिल्म की पकड़ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. इसके साथ ही अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ भी सिनेमाघरों में छाई हुई है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

Dhurandhar Vs Ikkis Box Office Collection

'धुरंधर' और 'इक्कीस' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विज्ञापन

Dhurandhar Vs Ikkis Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 34 दिन हो गए हैं और अभी भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है. साथ ही सोशल मीडिया पर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग के भी खूब चर्चे हो रहे हैं. वहीं अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म ‘इक्कीस’ को भी पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितनी कमाई की है?

‘धुरंधर’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए 34 दिन हो गए हैं और फिल्म ने 34वें दिन 4.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 786 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म का ये आंकड़ा 1227 करोड़ पहुंच गया है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कास्ट की बात की जाए तो इसमें रणवीर सिंह के साथ-साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी मुख्य भूमिका में हैं.

Advertisment

‘इक्कीस’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म ‘इक्कीस’ बॉक्स ऑफिस पर कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रही है. ओपनिंग डे पर बंपर कमाई करने वाली इस फिल्म के कलेक्शन में अब गिरावट देखने को मिल रही है. ‘इक्कीस’ ने 7वें दिन 1.15 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 24.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 30.85 करोड़ पहुंच गया है. हालांकि सोशल मीडिया पर फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.

विज्ञापन

‘इक्कीस’ में कौन-कौन?

‘इक्कीस’ फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें अगस्त्य नंदा के साथ-साथ धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत और सिमर भाटिया मुख्य भूमिका में हैं. जहां अगस्त्य की ये फिल्म पहली है, वहीं धर्मेंद्र के निधन के बाद ये उनकी आखिरी फिल्म है. इसके साथ ही अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया ने भी इसी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा है. फिल्म में सिमर भाटिया और अगस्त्य नंदा की जोड़ी को भी काफी पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ