36वें दिन भी Dhurandhar 2 छाप रही करारे नोट, बॉक्स ऑफिस पर बज रहा 'हमजा' का डंका!

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 36: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. 36वें दिन भी फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर थम नहीं रही है. चलिए आपको भी बताते हैं रणवीर सिंह की फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है?

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 36

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 36: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 36 दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर अभी भी फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए हुए है. 36वें दिन भी फिल्म ने करोड़ों की कमाई की. वहीं सोशल मीडिया पर भी रणवीर सिंह की फिल्म की खूब तारीफ हो रही है और स्टारकास्ट की एक्टिंग ने भी ऑडियंस का दिल जीता हुआ है. करारे नोट छापने के बाद अब ये फिल्म इस साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘धुरंधर 2’ ने 36वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.40 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 12.3% रही. वहीं शोज की बात करें तो 36वें दिन फिल्म के शोज 3,434 रहे. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. रणवीर सिंह की ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है और इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है.

विज्ञापन

वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई?

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का 36 दिनों का भारतीय नेट कलेक्शन 1,122.49 करोड़ हो गया है. साथ ही फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1,343.56 करोड़ है. रणवीर सिंह की फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,766.06 करोड़ कर लिया है. फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है और फैंस भी सोशल मीडिया पर इस फिल्म के सीन्स की रील्स वायरल कर रहे हैं.

विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ की स्टारकास्ट

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के साथ-साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, आर माधवन और दानिश पंडोर लीड रोल में दिखाई दिए हैं. इन सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों में अलग ही जगह बना ली है. वहीं आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम का भी कैमियो देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ