Rajpal Yadav Jail Sentence 2026: दिल्ली हाई कोर्ट ने 10 जुलाई 2026 को चेक बाउंस के कई मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की दोषसिद्धि को बरकरार रखते हुए निचली अदालत के फैसले को सही ठहराया है. जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की एकल पीठ ने सजा को घटाकर 3 महीने कर दिया है, जिससे राहत के साथ अभिनेता को कड़ी कानूनी चुनौती का सामना करना पड़ा है.
यह भी पढ़ें: 600 करोड़ी फिल्म को वो गाना, जिसे मिले 434 मिलियन व्यूज, आज भी फैंस की प्लेलिस्ट में है सबसे ऊपर
हाई कोर्ट के फैसले की मुख्य बातें
सेशन्स कोर्ट ने पहले राजपाल यादव को 6 महीने की जेल की सजा सुनाई थी, जिसे हाई कोर्ट ने घटाकर अब 3 महीने की साधारण कैद कर दिया है. कोर्ट ने अभिनेता को मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दायर सभी 7 मामलों में ₹1.05 करोड़ प्रति केस का जुर्माना भरने का आदेश दिया है हालांकि, राहत की बात यह है कि सभी सजाएं एक साथ चलेंगी. अदालत ने राजपाल यादव के ‘प्रोबेशन ऑफ ऑफेंडर्स एक्ट’ के तहत राहत देने के अनुरोध को ठुकरा दिया. कोर्ट ने कहा कि कार्यवाही के दौरान अभिनेता का ढुलमुल रवैया देखते हुए वह इस राहत के हकदार नहीं हैं.
कोर्ट ने की कड़ी टिप्पणी
हाई कोर्ट ने राजपाल यादव के बदलते बयानों और कोर्ट में दी गई अंडरटेकिंग्स को बार-बार तोड़ने पर सख्त नाराजगी जताई है. कोर्ट ने कहा कि अभिनेता को समझौते की रकम चुकाने के कई मौके दिए गए, लेकिन उन्होंने बार-बार समय सीमा का उल्लंघन किया. कोर्ट ने यह भी साफ किया कि पहले उनके द्वारा चुकाए जा चुके ₹2.25 करोड़ को अंतिम राशि में एडजस्ट किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: Pritam and Pedro छोड़िए! जियोहॉटस्टार पर देखें अरशद वारसी की ये धमाकेदार सीरीज; 3
क्या है चेक बाउंस का पूरा मामला?
राजपाल यादव की मुश्किले 2010 से बढ़ना शुरू हुई, जहां राजपाल यादव ने बतौर निर्देशक पहली बार अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ (Ata Pata Laapata) बनाने के लिए दिल्ली की कंपनी ‘मिसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’ से ₹5 करोड़ का लोन लिया था. फिल्म बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने की वजह से लोन नहीं चुका पाए. इस दौरान उनके द्वारा जारी किए गए 7 चेक बाउंस हुए, जिसके बाद यह कानूनी लड़ाई शुरू हो गई.
फरवरी में जाना पड़ा जेल
इस कानूनी लड़ाई में हार कर राजपाल यादव को फरवरी 2026 में कोर्ट के आदेश पर तिहाड़ जेल में अपना समय बिताना पड़ा. इसके बाद अंतरिम राहत से बाहर निकलकर उन्होंने कई फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में काम किया. लेकिन बाकी रकन ना चुका पाने की वजह से उन्हें अब दोबारा जेल की हवा खानी पड़ेगी.
यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 का बजट क्या, अजय देवगन से लेकर संजीदा शेख तक… जानें किसे मिली सबसे कम
संबंधित खबरें
‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
16 mins agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
2 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
3 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
5 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
6 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
8 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
10 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines