600 करोड़ी फिल्म का वो गाना, जिसे मिले 434 मिलियन व्यूज, आज भी फैंस की प्लेलिस्ट में है सबसे ऊपर

Soja Zara Song: कुछ फिल्में ही नहीं बल्कि उनके गाने भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही गाने के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-सा गाना है?

Soja Zara
1 / 7
Soja Zara. image credit- social media

विज्ञापन

सोजा जरा

सोजा जरा2 / 7

दरअसल, हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' के सबसे पॉपुलर और इमोशनल सॉन्ग 'सोजा जरा' की, जो करीब 9 साल पहले रिलीज हुआ था.

विज्ञापन

434 मिलियन व्यूज

434 मिलियन व्यूज3 / 7

इस गाने को 29 मई 2017 को जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. अब तक इस गाने को 43.4 करोड़ (434 मिलियन) से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस गाने की सबसे खास बात ये है कि ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, क्योंकि आज भी लोग इस सॉन्ग को बड़े शौक से सुनते हैं और ये फैंस की प्लेलिस्ट में सबसे ऊपर है.

अनुष्का शेट्टी पर फिल्माया गया

अनुष्का शेट्टी पर फिल्माया गया4 / 7

बता दें कि इस गाने को मधुश्री ने अपनी मधुर आवाज दी है और म्यूजिक एम. एम. कीरवाणी का है. इस गाने के हिंदी बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं. साथ ही इसे फिल्म में देवसेना बनीं अनुष्का शेट्टी पर फिल्माया गया है.

विज्ञापन

इंडियन कल्चर और कृष्ण भक्ति

इंडियन कल्चर और कृष्ण भक्ति5 / 7

इस गाने को भारत ही नहीं बल्कि बांग्लादेश, फिलीपींस और दूसरे देशों के लोगों ने भी खूब सराहा है. इस सॉन्ग ने इंडियन कल्चर और कृष्ण भक्ति को शानदार ढंग से दिखाया गया है.

फिल्म का बजट

फिल्म का बजट6 / 7

हीं, अगर फिल्म की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 170 करोड़ रुपये था और इसने दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया था.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट7 / 7

फिल्म में प्रभास और अनुष्का शेट्टी के अलावा राणा दग्गुबाती, राम्या कृष्णन और सत्यराज जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. इस फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन