Pritam and Pedro छोड़िए! जियोहॉटस्टार पर देखें अरशद वारसी की ये धमाकेदार सीरीज; 3 साल बाद भी बनी ट्रेंडिंग

JioHotstar Trending Series: अरशद वारसी की लेटेस्ट सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' जियोहॉटस्टार पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं इसके साथ ही अरशद वारसी की 3 साल पुरानी सीरीज भी जियोहॉटस्टार पर छाई हुई है. इस सीरीज का नाम भारत की टॉप सीरीज की लिस्ट में शामिल है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

asur 2 trending on jiohotstar
1 / 6

विज्ञापन

जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग सीरीज

जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 6

जियोहॉटस्टार की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'असुर 2' है. अरशद वारसी स्टारर ये सीरीज 2023 में जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई थी. वहीं आज 3 साल बाद भी ये सीरीज ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. 'असुर 2' जियोहॉटस्टार पर 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. 3 साल बाद भी इस सीरीज का हर कोई दीवाना है.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 6

अरशद वारसी की इस सीरीज की कहानी मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है. शहर में आए दिन मर्डर होते हैं और पुलिस टीम के साथ-साथ फोरेंसिक टीम भी मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में जुट जाती है. सीरीज की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे ऐसे चौंकाने वाले खुलासे होते हैं कि आपके भी दिमाग के तोते उड़ जाएंगे.

रिलीज हो चुके हैं 2 सीजन

रिलीज हो चुके हैं 2 सीजन4 / 6

साल 2020 में इस सीरीज का पहला सीजन रिलीज हुआ था. जिसके बाद इस सीरीज को फैंस ने इतना प्यार दिया कि मेकर्स को इस सीरीज का दूसरा सीजन भी रिलीज करने दिया. अरशद वारसी की इस सीरीज का दूसरा सीजन साल 2023 में रिलीज हुआ था. दोनों ही सीजन फैंस को खूब पसंद आए और ये ही वजह है कि ये भारत की टॉप सीरीज में शामिल हो गई.

विज्ञापन

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट5 / 6

दोनों सीजन को मिलाकर इस सीरीज के 16 एपिसोड्स हैं. वहीं हर एपिसोड का क्लाइमैक्स एक क्लिफ हैंगर पर खत्म होता है जो आपको अगला एपिसोड देखने को मजबूर कर देता है. इस सीरीज को ओनी सेन ने डायरेक्ट किया है. इस सीरीज में अरशद वारसी लीड रोल में हैं. अरशद वारसी के साथ-साथ बरुण सोबती, गौरव अरोरा, अनुप्रिया गोएंका और रिद्धि डोगरा मुख्य भूमिका में हैं.

'प्रीतम एंड पेड्रो' भी नहीं निकल पाई आगे

'प्रीतम एंड पेड्रो' भी नहीं निकल पाई आगे6 / 6

अरशद वारसी की 'प्रीतम एंड पेड्रो' अभी भी 'असुर 2' को टक्कर नहीं दे पाई है. 'असुर 2' की आईएमडीबी रेटिंग 8.5 है और वहीं 'प्रीतम एंड पेड्रो' की आईएमडीबी रेटिंग 8 है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए 'असुर 2' बेस्ट चॉइस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन