Dhamaal 4 का बजट क्या, अजय देवगन से लेकर संजीदा शेख तक... जानें किसे मिली सबसे कम फीस?

Dhamaal 4 Starcast Fees: आज 10 जुलाई को अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' रिलीज हो गई है. फिल्म देखने के बाद लोगों ने इसका रिव्यू भी देना शुरू कर दिया है. इस बीच अब फिल्म की कास्ट की फीस और इसका बजट चर्चा में आ गए हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म की कास्ट पर मेकर्स ने कितना पैसा खर्च किया है?

Dhamaal 4
1 / 7
Dhamaal 4. image credit- social media

विज्ञापन

धमाल 4 का बजट

धमाल 4 का बजट2 / 7

फिल्म 'धमाल 4' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. जी हां, इसे 'धमाल' फ्रेंचाइजी की अब तक की सबसे महंगी फिल्म माना जा रहा है

विज्ञापन

अजय देवगन

अजय देवगन3 / 7

वहीं, अगर फिल्म की कास्ट की फीस की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के लिए अजय देवगन ने 40 करोड़ रुपये बतौर फीस लिए हैं. इसी के साथ अजय फिल्म के सबसे महंगे एक्टर बन गए हैं.

रितेश देशमुख अरशद वारसी और रवि किशन

रितेश देशमुख अरशद वारसी और रवि किशन4 / 7

साथ ही रितेश देशमुख, अरशद वारसी और रवि किशन की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इन्होंने फिल्म 'धमाल 4' के लिए कथित तौर पर 10-10 करोड़ रुपये की फीस ली है.

विज्ञापन

अंजलि आनंद और उपेंद्र लिमये

अंजलि आनंद और उपेंद्र लिमये5 / 7

रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद और उपेंद्र लिमये को करीब 2-2 करोड़ रुपये फीस मिलने की चर्चा है.

संजीदा शेख

संजीदा शेख6 / 7

इसके अलावा अगर संजीदा शेख की बात करें तो फिल्म के लिए संजीदा शेख ने कथित तौर पर 1.5 करोड़ रुपये की फीस ली है. हालांकि, फिल्म के लिए सबसे कम फीस संजीदा की ही बताई जा रही है, लेकिन इसे मेकर्स ने कंफर्म नहीं किया है और ये बस रिपोर्ट्स के आधार पर है.

विज्ञापन

फिल्म का ओपनिंग डे

फिल्म का ओपनिंग डे7 / 7

फिल्म का आज बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन है. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म पहले दिन कितनी ओपनिंग करती है. हालांकि, टिकट खिड़की पर पहले से ही कई फिल्में मौजूद हैं. ऐसे में इस फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन वाकई देखने लायक होगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन