Deepika Padukone का बेबी बंप चर्चा में, इन 5 एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने का भी फैंस कर रहे इंतजार

Deepika Padukone Pregnancy: बॉलीवुड में जल्द ही कई आंगन में किलकारियां गूंजने वाली हैं। एक तरफ दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं तो दूसरी तरफ ऋचा चड्ढा प्रेग्नेंट हैं। इन दोनों के अलावा फैंस कुछ और एक्ट्रेस से यही गुड न्यूज सुनना चाह रहे हैं।

Deepika Padukone Pregnancy

Deepika Padukone Pregnancy

Deepika Padukone Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। आज ही ओरी ने दीपिका के साथ एक तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी। इस तस्वीर में दीपिका का बेबी बंप देखने के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये बेबी बंप फेक है और एक्ट्रेस प्रेग्नेंट होने की एक्टिंग कर रही हैं। खैर ये तो महज आरोप हैं और सच्चाई से इनका कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन अब ये भी जान लेते हैं कि दीपिका के अलावा अब फैंस किस एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

कैटरीना कैफ

जब से कैटरीना ने विक्की कौशल संग शादी रचाई है हर दूसरे दिन लोग उन्हें प्रेग्नेंट बता देते हैं। कई बार आपने ऐसी खबरें पढ़ीं होंगी जिनमे ये दावा किया जाता है कि वो प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो उनके लूज कपड़ों में बेबी बंप भी ढूंढ लेते हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस कितनी बेसब्री से कैटरीना के खुशखबरी सुनाने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी की शादी को अभी एक महीना भी नहीं हुआ है और अभी से उनकी प्रेग्नेंसी रूमर्स अफवाहों के बाजार में शोर मचा रही हैं। सोनाक्षी की शादी के अगले दिन से ही फैंस ऐसे कयास लगा रहे हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, एक्ट्रेस इन सब खबरों को खारिज कर चुकी हैं। फिर भी फैंस हैं कि वो लगे हुए हैं।

विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में थीं। फिल्म ‘चमकीला’ की वजह से उन्होंने जो वजन बढ़ाया था, लोग उसे उनका बेबी बंप समझने की भूल कर बैठे। बस फिर क्या था एक्ट्रेस को अपनी सफाई पूरी दुनिया के सामने पेश करनी पड़ी। खैर अभी तक तो परिणीति प्रेग्नेंट नहीं हैं लेकिन फैंस चाहते हैं कि जल्द ही वो भी मां बन जाएं।

विज्ञापन

कियारा आडवाणी

कियारा और सिद्धार्थ की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है। ये कपल साथ में काफी क्यूट लगता है और इन्हें साथ देखकर हर कोई खुश हो जाता है। ऐसे में लोग अक्सर ये कयास लगाते हैं कि जब इनका बेबी होगा तो वो कितना क्यूट होगा। अभी भले ही इनकी शादी को ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन फैंस फिर भी इनके बेबी का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

तापसी पन्नू

इस लिस्ट में अगला नाम तापसी पन्नू का है। उनकी सीक्रेट वेडिंग ने सभी को चौंका दिया था। एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ इतनी छिपाकर रखी कि लोग भी दंग रह गए। वहीं, अब जब तापसी की शादी हो ही गई है लोग उनके गुड न्यूज देने का इंतजार भी करने लगे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ