Deepika Padukone की मां बनने के बाद कैसी है हेल्थ? न्यू बोर्न बेबी पर भी फैमिली ने दिया अपडेट

Deepika Padukone Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के मां बनने के बाद हेल्थ अपडेट सामने आया है। साथ ही उनकी बेटी कैसी हैं इसके बारे में भी फैमिली ने अपडेट दिया है। आइए जानते हैं अभिनेत्री और उनकी बेटी के हेल्थ अपडेट के बारे में…

Deepika Padukone

Deepika Padukone

Deepika Padukone Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों सोशल मीडिया से दूर अपनी बेटी के साथ समय बिता रही हैं। हालांकि कभी-कभार वो इंस्टाग्राम पर मजेदार मीम्स और वायरल रील्स पोस्ट शेयर कर देती हैं। जबसे दीपिका ने बेटी को जन्म दिया है, तबसे ही एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर फैंस अपडेट चाहते थे, जो अब उनकी मां उज्जला पादुकोण और गोल्फर बहन अनीशा पादुकोण ने दे दिया है।

विज्ञापन

दीपिका की मां और बहन

दरअसल, शनिवार की रात को दीपिका की मां और बहन मुंबई में डिनर के लिए बाहर निकलीं। इस दौरान पैप्स ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया। मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर जब दोनों को देखा गया तो पैप्स ने उनको फोटोज खिंचवाने के लिए कहा। इस दौरान दोनों ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए। साथ ही जब एक पैपराजी ने उनसे दीपिका और न्यू बोर्न बेबी की हेल्थ के बारे में पूछा तो उन्होंने इसका जवाब दिया।

विज्ञापन

पैप्स ने पूछा सवाल

पैप्स ने जब एक्ट्रेस और उनकी बेटी के बारे में पूछा, तो उन्होने हंसते हुए हां में सिर हिलाया और बताया कि दीपिका और उनके बेटी दोनों ही एकदम ठीक हैं। इसके बाद दोनों ने पैप्स को थैंक्स किया और अपनी कार में बैठकर घर के लिए निकल गईं। गौरतलब है कि दीपिका ने अपनी डिलीवरी के बाद इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की थी। इस रील में नए माता-पिता बनने की चुनौतियों को मजाकिया अंदाज में दिखाया गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

इंटरनेट पर वायरल हुए थे वीडियो

मां बनने के बाद जब दीपिका पहली बार अस्पताल से घर गई। इस दौरान भी पैप्स ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया था। वैसे सामने आए फोटोज और वीडियो में दीपिका की साफ झलक तो नहीं दिखी, लेकिन दीपिका की हल्की-सी झलक ही नजर आई थी। इस दौरान सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल हुए थे, जिन पर यूजर्स ने भर-भरकर प्यार लुटाया था।

फैंस को कपल की बेटी का नाम जानने की एक्साइटमेंट

गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर के बच्चे का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार था। वहीं, अब फैंस को कपल की बेटी का नाम जानने के लिए बेहद एक्साइटमेंट बनी हुई है। देखने वाली बात होगी कि कपल अपनी प्यारी-सी बेटी का क्या नाम रखते हैं और कब उसे दुनिया के सामने रिवील करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ