Shubman-Siraj के बाद अब Kuldeep Yadav की चर्चा, स्टार किड की पोस्ट से मिला हिंट

Kuldeep Yadav Dating Rumors: एक्ट्रेस माहिरा शर्मा और मोहम्मद सिराज के डेटिंग रूमर्स के बीच क्रिकेटर कुलदीप यादव भी चर्चा में आ गए हैं। उनका नाम बॉलीवुड की फेमस स्टार किड के साथ जोड़ा जा रहा है।

Kuldeep Yadav

Kuldeep Yadav.

Kuldeep Yadav Dating Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस और इंडियन क्रिकेटर्स के बीच में अफेयर की चर्चा होना कोई नई बात नहीं रही है। एक वक्त था जब शुभमन गिल का नाम सारा खान से लेकर सारा तेंदुलकर के साथ जुड़ा। पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस माहिरा शर्मा और मोहम्मद सिराज भी डेटिंग रूमर्स को लेकर लाइमलाइट में हैं। अब एक और इंडियन क्रिकेटर कुलदीप यादव का नाम इस लिस्ट में शामिल हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस ने कुछ ऐसा देख लिया है, जिसके बाद से गॉसिप गलियारों में चर्चा है कि वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लाडली बेटी को डेट कर रहे हैं।

विज्ञापन

किसके साथ जुड़ा कुलदीप का नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन क्रिकेटर कुलदीप यादव ने हाल ही में जर्मनी में अपनी सर्जरी कराई है। हालांकि वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। इस बीच उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी भनक पिछले एक हफ्ते से किसी को नहीं लगी। दरअसल, कुलदीप यादव ने करीब एक हफ्ते पहले बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार रवीना टंडन की 19 साल की लाडली बेटी राशा थडानी की एक पोस्ट को लाइक किया था।

विज्ञापन

दोनों के डेटिंग रूमर्स की चर्चा

बता दें कि राशा थडानी ने कुछ वक्त पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वह डायना पेंटी और तमन्ना भाटिया के साथ नजर आ रही थीं। उनकी इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने लाइक किया लेकिन यूजर्स का ध्यान क्रिकेटर कुलदीप यादव के लाइक पर पड़ गया। दिलचस्प बात यह है कि कुलदीप यादव इंस्टाग्राम पर राशा को फॉलो भी नहीं करते हैं।

विज्ञापन

जैसे ही सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान इस पर गया ​तो लोगों ने उनका नाम जोड़ना शुरू कर दिया। अब सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर की चर्चा होनी शुरू हो गई है। बता दें कि इन दिनों एक्ट्रेस माहिरा शर्मा और मोहम्मद सिराज के बीच डेटिंग रूमर्स भी चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, सिराज ने माहिरा की एक तस्वीर शेयर की थी जिसके बाद से चर्चा है कि दोनों सीक्रेटली डेट कर रहे हैं।

विज्ञापन

जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी राशा

राशा थडानी की बात करें तो रवीना टंडन की लाडली बेटी जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी पहली फिल्म का कुछ वक्त पहले ​ही ऐलान किया गया था। फैंस भी रवीना की लाडली बेटी को फिल्मी पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ