Bigg Boss और MTV Roadies में ये 5 बातें कॉमन, जो Jiocinema पर मचा रहे धूम

Common Things Between Bigg Boss and MTV Roadies xx: बिग बॉस और रोडीज दोनों को ही देश की जनता से काफी प्यार मिलता है तभी तो हर साल उनके सीजन आते हैं। आज हम दोनों शो में क्या कॉमन है वो जान लेते हैं…

Bigg Boss and MTV Roadies xx

Bigg Boss and MTV Roadies xx

Common Things Between Bigg Boss and MTV Roadies xx: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) तो अब खत्म होने के कगार पर है जिसका प्रीमियर 5 अक्टूबर को हुआ था और ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को होने वाला है। लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा (Jiocinema) ने बिग बॉस के खत्म होने से पहले ही अपनी ऑडियंस के एंटरटेनमेंट की तैयारी कर ली है। जी हां, MTV Roadies XX का आगाज हो गया है, जिसमें एंटरटेनमेंट के साथ-साथ स्टंट के तड़का भी देखने को मिलने वाला है। आज हम आपको बिग बॉस और MTV Roadies में 5 अंतर बताने वाले हैं जो कॉमन हैं। आइए फिर जल्दी से जान लेते हैं।

विज्ञापन

1. दोनों रियलिटी शो हैं

सबसे ज्यादा कॉमन तो ये है कि बिग बॉस और रोडीज दोनों ही एक रियलिटी शो हैं। ये दोनों ही हर साल स्ट्रीम होते हैं और फैंस उनका आनंद उठाते हैं। इस बार बिग बॉस का 18वां सीजन आया है तो रोडीज का 20वां, ऐसे में ये भी कॉमन हैं कि दोनों ही शो बहुत पुराने हैं। इन्हें इतने साल सिर्फ इसलिए हो गए क्योंकि उनकी फैन फॉलोइंग शानदार है।

विज्ञापन

2. दोनों में होता है टास्क

बिग बॉस हो या रोडीज दोनों ही रियलिटी शो में टास्क होता है। दोनों में स्टंट भी होते हैं, हां ये सही है कि बिग बॉस में उनका लेवल थोड़ा लो होता है तो रोडीज में हाई। टास्क के बूते पर ही कंटेस्टेंट शो में आगे बढ़ते हैं, और विनर बनने की रेस में शामिल होते हैं।

विज्ञापन

3 थीम बेस्ड है

बिग बॉस और रोडीज में एक और कॉमन थिंग है, वो बै थीम। हर साल दोनों रिलयिलिटी शो में थीम अलग होती है। जैसे बिग बॉस 18 की इस बार की थीम है ‘टाइम का तांडव’। वहीं बीते सीजन की थीम थी  ‘दिल, दिमाग और दम’। वैसे ही इस साल MTV रोडीज XX की थीम है “धोखे पे धोखा’, और पिछले सीजन की थीम थी ‘कर्म या कांड’।

विज्ञापन

4. दोनों में आते हैं आम से लेकर खास कंटेस्टेंट

बिग बॉस में भी आपने देखा है कि आम से लेकर सेलिब्रिटी तक बतौर कंटेस्टेंट इस शो में आते हैं। वैसे ही रोडीज का भी हाल है जिसमें आम से लेकर खास तक सभी बतौर कंटेस्टेंट आते हैं। इस बार रोडीज में नेहा धूपिया, एल्विश यादव, प्रिंस नरूला और रिया चक्रवर्ती बतौर गैंग लीडर आए हैं।

5. लीडरशिप

जैसे रियलिटी शो बिग बॉस में होस्ट का जिम्मा सलमान खान ने संभाला हुआ है। वैसे ही एमटीवी रोडीज में रणविजय ने होस्ट होने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई हुई है। इसके अलावा बिग बॉस जिस तरह कलर्स का शो है लेकिन वो जियो सिनेमा पर भी स्ट्रीम होता है। वैसे ही रोडीज एमटीवी का शो है जो जियो सिनेमा पर भी देखा जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ