Christian Oliver killed in plane crash: अमेरिकी अभिनेता क्रिश्चियन ओलिवर की प्लेन दुर्घटना में मौत हो गई है। इस हादसे में क्रिश्चियन की दो बेटियां मदिता और एनिक, जो 10 और 12 साल की थी, वो भी अपनी जान गंवा बैठी।
क्रिश्चियन ओलिवर को क्रिश्चियन क्लेप्सर के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि जिस प्लेन में अभिनेता सफर कर रहे थे वो कैरेबियाई द्वीप बेक्विया के पास आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। क्रिश्चियन के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें- कोई 500 तो कोई 300 करोड़, कई फिल्मों के बजट से भी ज्यादा हैं इन TV शोज का बजट
https://www.instagram.com/ttnbn2/reel/C1sM1aEvmUf/
उड़ान भरने के कुछ दूर जाने के बाद ही क्रैश हुआ विमान
बता दें कि सेंट लूसिया के रास्ते में एफ मिशेल हवाई अड्डे से उन्होंने उड़ान भरी और जैसे ही उन्होंने उड़ान भरी तो प्लेन में कुछ खराबी जैसा महसूस हुआ। हालांकि विमान आगे बढ़ा और कुछ दूर जाकर ही (बेक्विया के पास कैरेबियन) में जाकर क्रैश हो गया और पानी में गिर गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने तमामें कोशिशे की, लेकिन किसी का बचाया नहीं जा सका। हालांकि पायलट रॉबर्ट सैक्स सहित चार शव बरामद कर लिए गए। हालांकि अभी तक इस दुर्घटना की वजह सामने नहीं आई है।
महज 51 साल के थे क्रिश्चियन ओलिवर
बता दें कि क्रिश्चियन ओलिवर की उम्र अभी 51 साल थी और वो अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते थे। फैंस को उनकी एक्टिंग बहुत पसंद आती थी। स्पीड रेसर और वाल्कीरी जैसी क्रिश्चियन ओलिवर की मशहूर फिल्में हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। बता दें कि हाल ही में क्रिश्चियन ओलिवर ने इंडियाना जोन्स फिल्म में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है।
बहादुर अभिनेता और खूबसूरत इंसान थे ओलिवर- बाई लिंग
क्रिश्चियन ओलिवर के निधन पर उनकी सह-कलाकार बाई लिंग ने शोक जाहिर करते हुए कहा कि ओलिवर एक बहादुर अभिनेता और एक खूबसूरत इंसान थे।इस घटना से कुछ ही दिन पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा था कि ‘हर रोज प्यार करने दो’। बता दें कि क्रिश्चियन की आखिरी फिल्म ‘फॉरएवर होल्ड योर पीस’ थी। हालांकि इसे अभी रिलीज किया जाना है। एक्टर के निधन से फैंस सहित सभी दुखी हैं और उनके निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
7 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
11 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
14 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
15 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
15 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
20 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines