कोई 500 तो कोई 300 करोड़, कई फिल्मों के बजट से भी ज्यादा हैं इन TV शोज का बजट

Most Expensive TV Shows in India: टीवी के कई ऐसे शो है, जिनका बजट कई फिल्मों के बजट से भी ज्यादा है। देखें लिस्ट…

Most Expensive TV Shows

Google

Most Expensive TV Shows in India: टेलीविजन के कुछ शोज ऐसे हैं, जिनका फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस लिस्ट में सलमान खान के ‘बिग बॉस’ से लेकर ‘नागिन’ जैसे शोज शामिल हैं।

हालांकि कुछ ऐसे शोज भी हैं, जिनका बजट कई बड़ी फिल्मों को टक्कर देता है या फिर उनसे ज्यादा है। इसलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ शोज के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं…

मोस्ट एक्सपेंसिव टीवी शोज

पोरस (Porus)

इस लिस्ट में पहले नंबर पर टीवी शो ‘पोरस’ है, जिसका बजट 500 करोड़ रुपये है। ये शो एक भारतीय योद्धा पर आधारित है, जो पंजाब के एक क्षेत्र पर शासन करता है। शो में वो हाइडेस्पेस की लड़ाई में सिकंदर महान से लड़ता है। दर्शकों को ये शो खूब पसंद आता है। इस शो के कुल 299 एपिसोड थे और इसका लास्ट एपिसोड 13 नवंबर 2018 को आया था, जबकि पहला एपिसोड 27 नवंबर 2017 को आया था।

बिग बॉस (Bigg Boss)

https://www.youtube.com/watch?v=6uxiXFDULqM

सलमान खान का शो ‘बिग बॉस’ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इसका बजट 300 करोड़ रुपये है और ये एक कंट्रोवर्शियल रियलिटी टीवी शो है। इस शो की भी बड़ी फैन फॉलोइंग है। दर्शकों को ये खूब पसंद आता है और इस बार शो का 17वां सीजन चल रहा है।

सूर्यपुत्र कर्ण (Suryaputra Karn)

इस लिस्ट में सूर्यपुत्र कर्ण भी है। इस शो का लास्ट एपिसोड 7 अगस्त 2016 को आया है। इसका वजट 250 करोड़ रुपये हैं और इसके कुल 307 एपिसोड टीवी पर आए हैं।

राधा-कृष्ण (Radha-Krishna)

टीवी का मशहूर शो राधा कृष्ण भी इस लिस्ट में शामिल है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो बजट 150 करोड़ रुपये है। इसके कुल 1,145 एपिसोड टीवी पर आ चुके हैं। बता दें कि 21 जनवरी 2023 को इसका आखिरी एपिसोड आया था।

नागिन 6 (Naagin 6)

https://www.youtube.com/watch?v=gon54c-aVZs

इस लिस्ट में ‘नागिन 6’ भी शामिल है। एकता कपूर के इस शो का आखिरी एपिसोड 12 फरवरी 2022 को आया था। इसके बजट की बात करें तो 130 करोड़ के बजट में इसे बनाया गया है।

महाभारत (Mahabharata)

https://www.youtube.com/watch?v=NOCS7elyE0A

टीवी शो महाभारत के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार इस शो का बजट 100 करोड़ रुपये है।

जोधा-अकबर (Jodha-Akbar)

https://www.youtube.com/watch?v=gFGoNtzjJHk

एकता कपूर का शो जोधा-अकबर भी इस लिस्ट में है। 7 अगस्त 2015 को शो का आखिरी एपिसोड आया। इस शो का बजट 50 करोड़ रुपये है। साथ ही इसके लुक 566 एपिसोड टीवी पर आए हैं।

खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi)

https://www.youtube.com/watch?v=Bi_N-q4KqeY

टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ भी इस लिस्ट में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शो का बजट 70 करोड़ रुपये है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ