नंबर दो पर ट्रेंड कर रहा Chhaava का ट्रेलर, 3 मिनट 8 सेकंड के वीडियो को देख क्या बोली पब्लिक?

Chhaava Trailer Public Reaction: विक्की कौशल की आने वाली फिल्म ‘छावा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर इस वक्त दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। आइए जानते हैं कि विक्की कौशल की आने वाली फिल्म का ट्रेलर कैसा है और इस पर पब्लिक की राय क्या है?

Chhaava Trailer

Chhaava Trailer

Chhaava Trailer Public Reaction: विक्की कौशल की आने वाली फिल्म ‘छावा’ का ट्रेलर बीते दिन यानी 22 जनवरी को रिलीज किया गया। इस फिल्म के ट्रेलर ने आते ही लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी। लोग बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने क इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के ट्रेलर पर लोगों का रिएक्शन भी आ गया है। आइए जानते हैं कि ‘छावा’ के ट्रेलर पर पब्लिक का क्या कहना है?

विज्ञापन

क्या है पब्लिक की राय?

विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ की बात करें तो इस पर लोगों ने जमकर रिएक्ट किया है। फिल्म के ट्रेलर पर एक यूजर ने कमेंट किया है कि क्या कमाल की एक्टिंग की है विक्की कौशल ने। दूसरे यूजर ने कहा कि बहुत ही धमाकेदार ट्रेलर है। तीसरे यूजर ने कहा कि इसने तो रोंगटे खड़े कर दिए। चौथे यूजर ने कहा कि बहुत ही शानदार, विक्की ने तो आग ही लगा दी। एक और ने कहा कि एक सिनेमालवर होने के नाते मेरी आंखें नम हो गई। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस ट्रेलर पर किए हैं।

विज्ञापन

कैसा है ट्रेलर?

आने वाली फिल्म ‘छावा’ के ट्रेलर की बात करें तो इस फिल्म के ट्रेलर ने बेहद कमाल कर दिया है। 3 मिनट 8 सेकंड के इस ट्रेलर में विक्की कौशल ने बेहद शानदार काम किया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म का ट्रेलर इस वक्त दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना का किरदार भी बेहद कमाल का है। शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास ‘Chhaava’ पर बनी ये फिल्म लोगों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार है। जी हां, विक्की कौशल की इस फिल्म को 14 फरवरी 2025 को थिएटर्स में रिलीज किया जा रहा है। ऐसे में हर कोई फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

Chhaava Trailer

Chhaava Trailer

विज्ञापन

2024 में रिलीज हो रही थी फिल्म

गौरतलब है कि विक्की कौशल की ये फिल्म पहले बीते साल यानी 2024 में ही रिलीज हो रही थी। जी हां, इस फिल्म को पहले अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के साथ रिलीज हो रही थी, लेकिन मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से एक हफ्ते पहले ही इसकी रिलीज डेट में बदलाव कर दिया था। छत्रपति संभाजी महाराज पर बनी फिल्म ‘छावा’ पहले 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बॉक्‍स ऑफिस पर अल्‍लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्‍पा 2: द रूल’ के आने से इसकी रिलीज डेट में बदलाव हुआ। हालांकि, अब फिल्म फरवरी में रिलीज की जा रही है और इसमें ज्यादा टाइम नहीं बचा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ