हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss OTT 3: एक गलती की वजह से बेघर हुईं चंद्रिका दीक्षित, इन कारणों ने दिखाया बाहर का रास्ता

Bigg Boss OTT 3 Chandrika Dixit Eviction: बिग बॉस ओटीटी ‘वीकेंड का वार’ पर एक और एविक्शन हो गया है। एक और सदस्य घर से बेघर हो गया है। बाहर निकलने वाला सदस्य कोई और नहीं बल्कि चंद्रिका दीक्षित हैं। आखिर किन कारणों की वजह से बेघर हुईं चंद्रिका दीक्षित, चलिए इस रिपोर्ट में बताते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Chandrika Dixit Eviction

Bigg Boss OTT 3 Chandrika Dixit Eviction: बिग बॉस के घर में वायरल वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित का सफर खत्म हो गया है। चंद्रिका को वीकेंड का वार पर कम वोटों की वजह से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। चंद्रिका दीक्षित को शो के होस्ट अनिल कपूर ने अनाउंस कर घर से बेघर किया।

वीकेंड का वार पर चंद्रिका को पड़ी डांट

शो के होस्ट अनिल कपूर ने चंद्रिका को उनकी फेक दोस्ती के मुद्दे पर काफी खरी-खोटी सुनाई है। अनिल कपूर ने शिवानी के साथ जबरदस्ती दोस्ती तोड़ने को लेकर चंद्रिका को काफी बुरा-भला कहा। उन्होंने चंद्रिका द्वारा बार-बार उठाए जा रहे विशाल के मुद्दे को लेकर भी फटकार लगाई। अनिल ने कहा आप अपने फायदे के लिए बार-बार विशाल और कृतिका के मुद्दे को लेकर आ रही थीं, जबकि ये मुद्दा कब का खत्म हो चुका था।

इन कारणों से चंद्रिका हुई बेघर

1. चंद्रिका दीक्षित का घर में कम योगदान

विज्ञापन

चंद्रिका दीक्षित का घर में ज्यादातर वक्त या तो किचन में खाना बनाते हुए निकलता था या फिर वो बस कृतिका मलिक, अरमान मलिक के साथ बैठी रहती थीं। इसके अलावा विशाल और लवकेश की बुराई करने के अलावा उनके पास कुछ ज्यादा करने के लिए दिख नहीं रहा था।

2. चंद्रिका ने नहीं बनाया कोई दोस्त-दुश्मन

विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी 3 में दूसरे कंटेस्टेंट्स की आपसी लड़ाई साफ-साफ देखने को मिल रही थी लेकिन चंद्रिका दीक्षित की ना तो किसी से खास दोस्ती देखने को मिली और ना ही वो ठीक से किसी से दुश्मनी कर पाईं।

3. चंद्रिका के अलावा बाकी 4 कंटेस्टेंट्स तगड़े

विज्ञापन

चंद्रिका दीक्षित के अलावा इस हफ्ते नॉमिनेट हुए बाकी कंटेस्टेंट्स काफी स्ट्रॉन्ग नजर आ रहे थे। ऐसे में पहले से ही ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि इस हफ्ते शो से बाहर निकलने की बारी चंद्रिका की ही है।

4. चंद्रिका का नहीं दिखा कोई स्टैंड

विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी 3 में चंद्रिका एक ही मुद्दे को पकड़कर खींचते हुए दिखाई दे रही थीं। उनके पास खुद का कोई मुद्दा नहीं था जिस पर वो अपना स्टैंड ऑडियंस को दिखा पातीं।

5. कॉन्ट्रोवर्सी से दूर रहीं चंद्रिका

विज्ञापन

दिल्ली की सड़कों पर चीखते-चिल्लाते हुए चंद्रिका कई बार मोबाइल की स्क्रीन पर देखने को मिलीं लेकिन बिग बॉस के घर से अंदर वो एक-दो मामलों को छोड़कर शांत ही देखने को मिलीं। चंद्रिका किसी भी कॉन्ट्रोवर्सी का पार्ट नहीं बनीं ना ही उन्होंने अपना कुछ ऑपिनियन शेयर किया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola