---विज्ञापन---

क्या आपको पता हैं सेलेब्स के इंस्टाग्राम से जुड़े 13 रोचक फैक्ट्स? Shraddha Kapoor के बारे में 3 खुलासे

Celebs Instagram Interesting Facts: इंस्टाग्राम से जुड़े कुछ मजेदार फैक्ट्स सामने आए हैं। इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एक्टर, फिल्ममेकर, यूट्यूबर और सिंगर कौन हैं? चलिए जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Celebs Instagram Interesting Facts: इंस्टाग्राम पर इन दिनों आपको लगभग सभी सेलिब्रिटीज मिल जाएंगे। इंस्टाग्राम हर किसी की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। कोई इसे एंटरटेनमेंट के तौर पर चला रहा है, तो कोई ज्यादा से ज्यादा फॉलोअर्स हासिल कर फेमस होने के लालच में है। वहीं, भारत के सेलिब्रिटीज भी इंस्टाग्राम पर खूब धूम मचा रहे हैं। अब हम आपको कुछ सेलिब्रिटीज के इंस्टाग्राम से जुड़े दिलचस्प किस्से बताने वाले हैं। इस दौरान श्रद्धा कपूर से लेकर सलमान खान और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक को लेकर कई खुलासे होंगे।

---खबर नीचे जारी है---

श्रद्धा कपूर के इंस्टा से जुड़ी 3 दिलचस्प बातें

क्या आप जानते हैं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, जिनकी इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है, वो 94 मिलियन फॉलोअर्स के साथ भारत में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला हैं। इसके अलावा श्रद्धा कपूर पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हैं। ‘आशिकी 2’ फेम श्रद्धा, इंडिया में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली एक्ट्रेस भी हैं।

View this post on Instagram

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

---खबर नीचे जारी है---

कौन हैं इंडिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले शख्स?

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी एक दिलचस्प बात है। उनके इंस्टाग्राम पर 96.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं और इसी के साथ नरेंद्र मोदी भारत में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले पॉलिटिशियन हैं। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के बारे में आपको कुछ मजेदार बताते हैं। विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर 273.93 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इसके कारण वो इंडिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले शख्स हैं। साथ ही विराट कोहली पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर भी हैं।

---खबर नीचे जारी है---

इंडिया में कौन हैं सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एक्टर?

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जो इंडिया में इंस्टाग्राम पर फॉलो किए जाने वाली सेलिब्रिटीज की लिस्ट में पांचवे नंबर पर आती हैं, वो 86.43 मिलियन फॉलोअर्स हासिल कर चुकी हैं। आपको बता दें, आलिया भट्ट बिना इंडियन सिटीजनशिप के भारत में रहकर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली शख्स हैं। वहीं, नेहा कक्कड़ इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली इंडियन सिंगर हैं। क्या आप जानते हैं इंडिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एक्टर का नाम क्या है? जवाब है- बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: ये 5 इंडियन सेलिब्रिटीज किसी को नहीं करते इंस्टाग्राम पर फॉलो, सिंगर से लेकर पीएम तक लिस्ट में शामिल

कौन हैं सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले इंडियन यूट्यूबर?

इंडिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले कॉमेडियन हैं कपिल शर्मा। तो साउथ में फॉलोअर्स के मामले में अल्लू अर्जुन सबसे आगे हैं। वो सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले साउथ इंडियन सेलेब हैं। अजय नगर उर्फ कैरी मिनाटी इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले इंडियन यूट्यूबर हैं। करण जौहर भारत में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले फिल्ममेकर हैं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jul 25, 2025 05:13 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola