---विज्ञापन---

फिनाले से 2 दिन पहले क्यों ट्रेंड हुआ ‘Boycott Bigg Boss’? क्या लोगों के गुस्से से फीका पड़ जाएगा शो?

Boycott Bigg Boss: बिग बॉस को बायकॉट करने की डिमांड सोशल मीडिया पर उठ रही है। लोग अब शो को बायकॉट क्यों करना चाहते हैं चलिए जानते हैं। आखिर फिनाले से 2 दिन पहले बायकॉट बिग बॉस की आंधी कहां से आ गई?

---विज्ञापन---

Boycott Bigg Boss:बिग बॉस ओटीटी 3‘ बेहद खास रहा है। इस सीजन को बहुत तेजी से आगे बढ़ाया गया है, जिसके कारण दर्शकों की दिलचस्पी शो में आखिरी वक्त तक बनी रही है। वहीं, अब शो खत्म होने में महज दो दिन बचे हैं। लेकिन अब जाकर कुछ ऐसा हो गया कि शो और मेकर्स से फैंस इतने खफा हो गए हैं कि अब वो इस शो को बायकॉट करने की बात कर रहे हैं। ट्विटर पर अब ‘Boycott Bigg Boss’ ट्रेंड कर रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स ट्वीट कर बिग बॉस पर भी भड़ास निकाल रहे हैं।

मेकर्स की चाल पर फूटा लोगों का गुस्सा

सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि आखिर ‘Boycott Bigg Boss’ क्यों ट्रेंड कर रहा है और लोगों के गुस्से की वजह क्या है? दरअसल, अब शो में डबल एलिमिनेशन हुआ है। अरमान मलिक जहां वोटों की गिनती में आई कमी के कारण शो से आउट हो गए हैं। तो दूसरी तरफ मेकर्स ने एक चाल चलकर लवकेश कटारिया को भी शो से एविक्ट कर दिया है। बता दें, लव कटारिया को शो में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा था। दर्शक तो उन्हें इस शो का विजेता बनाने के सपने देख रहे थे लेकिन मेकर्स ने उनका ये सपना चकनाचूर कर दिया है।

---विज्ञापन---

लोगों ने की बिग बॉस के बहिष्कार की मांग

घरवालों के हाथों आपसी सहमति के नाम पर लव कटारिया को बेघर कर दिया गया है। जैसे ही फैंस को ये पता चला उन्होंने बिग बॉस के खिलाफ बगावत कर दी और #Boycott Bigg Boss #UNFAIR EVICTION OF KATARIA #LovekeshKataria जैसे टैग्स ट्रेंड कर रहे हैं। अब एक यूजर ने ट्वीट किया है, ‘सच में बिग बॉस को आपके वोटों की परवाह नहीं है। अभी उन्होंने लवकेश कटारिया को ही हटा दिया है, सिर्फ वही कंटेस्टेंट जिसे लोग सबसे ज्यादा पसंद करते थे। प्लीज बिग बॉस देखना बंद कर दें ताकि उन्हें पता चल जाए कि हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे।’ एक ने सवाल किया, ‘जब हमारे भाई को जीतने ही नहीं देना था तो शो में बुलाया ही क्यों?’ एक शख्स बोला, ‘फिक्स्ड और बायस्ड सीजन। आज बिग बॉस ने वो सम्मान खो दिया जो उसने 20 सालों में कमाया था। सिस्टम खीच के एल्विश आर्मी।’

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 से Lovekesh Kataria को निकालने के लिए मेकर्स की गेम का पर्दाफाश, बदल दिया सवाल

क्या फैंस नहीं देखेंगे ग्रैंड फिनाले?

अब कुछ इसी तरह से लोग एक के बाद एक ट्वीट कर रहे हैं और लवकेश के एलिमिनेशन पर निराशा जता रहे हैं। लेकिन क्या लोगों के गुस्से से बिग बॉस का चार्म खत्म हो जाएगा और इसका असर शो की TRP पर पड़ेगा? अगर क्या होगा कि फैंस गुस्से में ग्रैंड फिनाले एपिसोड ही स्किप कर दें। अब जिस तरह से लवकेश के फैंस भड़के हुए हैं ये हो भी सकता है।

First published on: Jul 31, 2024 02:36 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola