Param Sundari पहले दिन इन 5 फिल्मों का नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड, Coolie से कितनी पीछे मूवी?
Param Sundari Box Office Report: ‘परम सुंदरी’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। पहले दिन मूवी की कमाई खास नहीं रही। ओपनिंग डे की कमाई के मुताबिक जाह्नवी और सिद्धार्थ की ये मूवी 5 फिल्मों से पीछे है। चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में किन-किन मूवीज का नाम शामिल है?
Param Sundari Box Office Report: जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की रोमांटिक मूवी ‘परम सुंदरी’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सोशल मीडिया पर मूवी की खूब तारीफ हो रही है। सिद्धार्थ और जाह्नवी की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। हालांकि मूवी की पहले दिन की कमाई ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ समेत 5 फिल्मों से कम रही। ‘परम सुंदरी’ ने पहले दिन किन-किन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा चलिए आपको डिटेल में बताते हैं।
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार परम सुंदरी ने पहले दिन 7.25 करोड़ की कमाई की है। आंकड़ों के हिसाब से ये मूवी ‘कुली’, ‘वॉर 2’, ‘सैयारा’, ‘छावा’ और ‘सिकंदर’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। जाह्नवी कपूर की मूवी अभी भी इन फिल्मों से काफी पीछे है। कुली की बात करें तो रजनीकांत की मूवी ने पहले दिन 65 करोड़ की कमाई की थी। इस हिसाब से सिद्धार्थ और जाह्नवी की मूवी रजनीकांत की मूवी से 57.75 करोड़ पीछे है।
‘परम सुंदरी’ इन फिल्मों से भी पीछे
वहीं ‘वॉर 2’ ने पहले दिन 52 करोड़ की कमाई की थी। अहान पांडे की ‘सैयारा’ ने 21.5 करोड़, विक्की कौशल की ‘छावा’ ने 31 करोड़ और सलमान खान की ‘सिकंदर’ ने 26 करोड़ की कमाई की थी। इन आंकड़ों के हिसाब से जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘परम सुंदरी’ इन फिल्मों से कमाई के मामले में अभी काफी पीछे है, लेकिन वीकेंड पर ‘परम सुंदरी’ की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है।
जाह्नवी-सिद्धार्थ की जोड़ी
बता दें मूवी में जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी ऑडियंस को पहली बार देखने को मिल रही है। मूवी में दिल्ली के लड़के और साउथ इंडियन लड़की की लव स्टोरी को बखूबी दिखाया गया है। मूवी को देखकर कुछ यूजर्स तो बोल रहे हैं कि इस मूवी ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की चेन्नई एक्सप्रेस की याद दिला दी। अब ये मूवी वीकेंड पर क्या कमाल करती है ये देखना दिलचस्प होने वाला है।