News24 हिंदी
Read More
---विज्ञापन---

Param Sundari Day 1 Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम-सुंदरी’ सिनेमाघरों में आ चुकी है। फिल्म का आज थिएटर्स में पहला दिन था। उम्मीद के हिसाब से इस फिल्म ने उस तरह का कलेक्शन नहीं किया है। आइए जानते हैं कि सिड और जान्हवी की इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?
Sacnilk.com के अनुसार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम-सुंदरी’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की ओपनिंग से मेकर्स को बड़ी उम्मीद थी, लेकिन इसकी शुरुआत वैसी नहीं हो पाई है। हालांकि, अभी ये अनुमानित और शुरुआती नंबर्स हैं और इनमें बदलाव भी हो सकता है। इसके अलावा मेकर्स को वीकेंड से भी बड़ी उम्मीदें हैं।
गौरतलब है कि सिड और जान्हवी की फिल्म ‘परम-सुंदरी’ से पहले टिकट खिड़की पर ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ जैसी फिल्मों का कब्जा था। इन दोनों ही फिल्मों ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई की थी। दोनों फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो ‘वॉर 2’ ने पहले दिन 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
वहीं, अगर फिल्म ‘कुली’ की बात करें तो इस फिल्म ने 65 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी। इतना ही नहीं बल्कि इन दोनों फिल्मों के पहले बॉक्स ऑफिस पर अहान पांड़े और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ का कब्जा था। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 21.5 करोड़ रुपये कमाए थे। गौरतलब है कि इन तीनों की फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन ‘परम-सुंदरी’ से बहुत ज्यादा है। ऐसे में अब देखने वाली बात ये होगी कि सिड और जान्हवी की फिल्म ‘परम-सुंदरी’ इन तीनों फिल्मों में से किसी एक का भी रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 के पहले हफ्ते में इन कंटेस्टेंट्स ने मचाया गदर, लास्ट नाम करेगा हैरान
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।