Sonakshi Sinha Support Sonam Wangchuk: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. सोनम की तबीयत लगातार खराब हो रही है. कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोनम को सपोर्ट करते हुए अपना-अपना पक्ष रखा है. इस बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी उनके सपोर्ट में एक वीडियो पोस्ट किया है. आइए जानते हैं कि सोनाक्षी का क्या कहना है?
सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर किया वीडियो
सोनाक्षी सिन्हा की बात करें तो वो कम ही राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों अपना पक्ष रखती हैं, लेकिन अब वो सोनम वांगचुक के सपोर्ट में आई हैं. सोनाक्षी सिन्हा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसके कैप्शन में लिखा है कि अब देखा नहीं जा रहा, दिल नहीं मांग रहा, सोनम सर हम आपको खोना नहीं चाहते.
क्या बोलीं सोनाक्षी?
अपने इस वीडियो में सोनाक्षी ने कहा कि मैं कभी ऐसे बयान नहीं देती हूं, लेकिन आज मुझसे रहा नहीं जा रहा है. सोनम वांगचुक, हम सब इन्हें जानते हैं, हम जानते हैं कि इन्होंने हमारे देश के लिए क्या किया है, कितने अवॉर्ड जीते हैं. आज वो 18 दिन से अनशन पर बैठे हैं और वो भूखे हैं. वो किसके लिए बैठे हैं?
सिस्टम के खिलाफ लड़ रहे हैं- सोनाक्षी
सोनाक्षी ने आगे कहा कि वो उन बच्चों के भविष्य के लिए बैठे हैं, जो उन्हें दिख रहा है कि बर्बादी की तरफ जा रहा है. वो उन बच्चों के लिए लड़ रहे हैं, जिन्होंने अपनी जान गवां दी. साेनम वांगचुक उस सिस्टम के खिलाफ लड़ रहे हैं, जो सही तरीके से नहीं चल रहा. आप जानते हैं, मैं जानती हूं, हम सब उन्हें जानते हैं, वो हमें नहीं जानते, लेकिन फिर भी वो लड़ रहे हैं.
मैं चुप नहीं बैठ सकती- सोनाक्षी
सोनाक्षी ने कहा कि देश के बच्चों के भविष्य के लिए उन्होंने 18 दिन खाना नहीं खाया है और बहुत सारे लोग चुप हैं. अब जो होना होगा, वो होगा, लेकिन मैं चुप नहीं बैठ सकती. कोई कुछ बात नहीं कर रहा, कोई कुछ बोल नहीं रहा, कोई उनकी तरफ मुड़कर देख भी नहीं रहा है. एक्ट्रेस ने कहा कि सोनम सर ने कहा कि आप मुझसे ना कहे कि मैं अपना फास्ट तोड़ू बल्कि सरकार से कहें कि वो इस पर संज्ञान लें.
यह भी पढ़ें- क्या Ramayana के ट्रेलर लॉन्च में शामिल नहीं होंगे Ranbir Kapoor, इवेंट से पहले ये कैसी चर्चा?
संबंधित खबरें
क्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
41 mins agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
3 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
6 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
7 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
7 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
17 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
19 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
19 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines