पैसों के लेन-देन में फंसी सुपरस्टार Rajinikanth की वाइफ, धोखाधड़ी मामले में कहा- मेरा लेना-देना नहीं

Rajinikanth wife fraud case: रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत ने अपने खिलाफ चल रहे धोखाधड़ी के मामले पर अब चुप्पी तोड़ी है और बयान दिया है। उनका कहना है कि सेलिब्रेटी होने के नाते हमें कीमत चुकानी पड़ती है।

पैसों के लेन-देन में फंसी सुपरस्टार Rajinikanth की वाइफ, धोखाधड़ी मामले में कहा- मेरा लेना-देना नहीं

pic credit-ani

Rajinikanth wife fraud case: सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की पत्नी लता रजनीकांत के खिलाफ पिछले कुछ समय से धोखाधड़ी का मामला चल रहा है। धोखाधड़ी का मामला सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘कोचादियान’ से जुड़ा है। हालांकि कर्नाटक हाईकोर्ट ने इसे रद्द कर दिया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की तरफ से इसे अक्टूबर में फिर से बहाल कर दिया गया। वहीं अब पत्नी लता ने इस मामले पर अपना बयान दिया है।

विज्ञापन

लता (Lata Rajinikanth Fraud Case) ने इस मामले में कहा है, ‘मेरे लिए यह बेहद अपमान की बात है, ये वो कीमत है जो सेलिब्रेटी होने के नाते हमे चुकानी पड़ती है। भले ही मामला बड़ा न हो, लेकिन कई बार बड़ा बन जाता है। कोई धोखाधड़ी नहीं हुई है, मेरा पैसे से कोई लेना-देना नहीं है।’ बता दें, रजनीकांत की फिल्म ‘कोचादियान’ को उनकी बेटी सौंदर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित और मीडियावन ग्लोबल एंटरटेनमेंट लिमिटेड द्वारा नियंत्रित किया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

कर्नाटक हाईकोर्ट ने दी थी राहत

शिकायतकर्ता का आरोप है फिल्म के निर्माताओं में से किसी एक ने फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के लिए प्रोजेक्ट में 10 करोड़ रुपए का निवेश किया था, और बताया जा रहा है लता रजनीकांत इसकी गारंटर थीं और उन्होंने अपने हस्ताक्षर भी किए थे। जिसको लेकर लता पर आरोप है कि उन्होंने प्रोडेक्शन कंपनी को उनका हक नहीं दिया। जिसको लेकर लता ने कहा है, मेरा इन पैसों से कोई लेना देना नहीं है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2022 में इस मामले में लता को राहत दी थी, लेकिन कुछ समय बाद सुप्रीम कोर्ट की तरफ से उनके खिलाफ लगी चार धाराओं को फिर से बहाल कर दिया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ