बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही ये फिल्म, तब भी Raj Kapoor ने Yash Chopra की तारीफ में पढ़े कसीदे

Raj Kapoor and Yash Chopra: करण जौहर ने अपने शो ‘कॉफी विद करण’ में अपने मेहमान अजय देवगन और रोहित शेट्टी को एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है, इसमें उन्होंने बताया है कि कैसे राज कपूर ने मुश्किल वक्त में यश चोपड़ा की हौसला अफजाई की थी।

Raj kapoor and Yash chopra

image credit -social media

Raj Kapoor and Yash Chopra: एक बार फिर से सर्दियों का मौसम आ गया है और करण जौहर का सुपरहिट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee with Karan)अपने 8वें सीजन के साथ शुरू हो चुका है। इसके नए एपिसोड में करण जौहर ने बॉलीबुड के पुराने सुपरस्टार्स से संबंधित एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है। इसे गुरुवार को दिखाया जाएगा। ये किस्सा वो इस एपिसोड के मेहमान अजय देवगन (Ajay Devgn) और रोहित शेट्टी को सुना रहे हैं।

करण जौहर ने बताया कि कैसे राज कपूर (Raj Kapoor) ने यश चोपड़ा की फिल्म ‘सिलसिला’ (Silsila) की सिनेमैटोग्राफी की जमकर तारीफ की थी। खासकर एम्स्टर्डम में ट्यूलिप गार्डन को जिस खूबसूरती के साथ फिल्म में दिखाया गया था, उससे राज साहब यश चोपड़ा के काम के कायल हो गए थे। ‘सिलसिला’ फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा की तिकड़ी मौजूद थी।

राज साहब ने निराश यश चोपड़ा का बढ़ाया हौसला

दरअसल उन दिनों राज साहब की फिल्म ‘प्रेम रोग’ भी आई थी। जो उन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब चली थी। वहीं, यश चोपड़ा की फिल्म ‘सिलसिला’ कुछ खास नहीं चल पाई थी। इसी दौरान जब एक पार्टी में दोनों की मुलाकात हुई तो यश चोपड़ा (Yash Chopra) थोड़े से निराश थे। इसी दौरान राज साहब ने यश जी से कहा कि ‘मैं तुम्हें कुछ बताने आया हूं, दूसरी चीजों को साइड में रख दो। जिस खूबसूरती के साथ तुमने अपनी फिल्म में दृश्यों को दिखाया है, वो काबिले तारीफ है और जिस खूबसूरती के साथ तुमने रोमांस को दिखाया है, वो अद्भुत है। मैं ऐसा कभी नहीं कर सकता हूं। ये खूबी सिर्फ तुम्हारे अंदर है।’

राज साहब थे बड़े दिल वाले

करण जौहर ने साथ ही इस बात का भी जिक्र किया कि यश जी पार्टी के बाद अपने घर आए और घर पर वो सोचने लगे कि जिस तरह से राज साहब ने उनकी हौसला अफजाई की है, उसके लिए बड़ा दिल होना जरूरी है। आगे करण जौहर ने जोड़ा कि आज के दौर में जब हमारी फिल्में अच्छा करती हैं, तब भी इंडस्ट्री के लोगों से शुभकामनाओं के कॉल और संदेश कम आते हैं, जैसे दूसरों की कामयाबी पर लोगों को कोई प्रसन्नता ही नहीं होती हो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ