28 साल पहले करण जौहर ने कैसे की थी Shah Rukh Khan से दोस्ती? जींस से जुड़ा है कनेक्शन

Karan Johar and Shah Rukh Khan: करण जौहर ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। अब एक इंटरव्यू में करण जौहर ने बताया है उनकी शाहरुख खान के साथ पहली मुलाकात कैसे हुई थी। 

imgonline-com-ua-twotoone-mj5GWnHVvWGIpQtZ (1)

pic credit-instagram

Karan Johar and Shah Rukh Khan: करण जौहर और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का याराना बॉलीवुड में बहुत पुराना है, दोनों 28 साल से दोस्त हैं। SRK और डायरेक्टर करण जौहर के नोक-झोंक के किस्से भी अक्सर सुनने को मिलते हैं। आखिर ये दोस्ती की शुरुआत कैसी हुई थी? इसका जवाब करण जौहर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में दिया है। हाल ही में ‘गलाटा प्लस’ को दिए एक इंटरव्यू में करण जौहर ने बताया है कि शाहरुख के साथ उनकी दोस्ती की शुरुआत ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के सेट पर हुई थी।

विज्ञापन

कैसे हुई पहली मुलाकात?

विज्ञापन

करण जौहर ने इंटरव्यू के दौरान सबसे पहले डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) का धन्यवाद दिया जिन्होंने उन्हें DDLJ के लिए असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर रखा था और उस समय करण का पहला काम शाहरुख खान के लिए कॉस्टयूम सलेक्ट करना था। करण जौहर ने आगे इंटरव्यू में बताया, जब उनकी शाहरुख से DDLJ के सेट पर पहली बार मुलाकात हुई थी तो उन्होंने शाहरुख खान को टाइट जीन्स पहनने के लिए कहा था, उन्होंने कहा था, ‘तुम्हारी बॉडी का शेप टाइट जींस में ज्यादा बेहतर लगेगा और साथ ही तुम्हें अपना एडम्स एप्पल दिखाना चाहिए क्योंकि लड़कियां इसे देखकर इम्प्रेस होती हैं।’

विज्ञापन

करण की बात सुन शाहरुख को नहीं आई रास

विज्ञापन

ये बात सुनकर शाहरुख खान नाराज हो गए और सीधा आदित्य चोपड़ा के पास करण की शिकायत लेकर गए। किंग खान ने आदित्य चोपड़ा से कहा, ‘कौन है ये इंसान और मुझे टाइट जींस पहनने और एडम्स एप्पल दिखाने के लिए क्यों बोल रहा है?’ SRK के सवाल पर आदित्य ने उन्हें समझाया और कहा, ‘वह शहर से आया है और उसे सब पता है इसलिए उसकी सारी बातें मानो।’ इसके बाद शाहरुख खान ने वही कपड़े पहने जो उन्हें करण जौहर ने बताए थे फिर धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई और ये दोस्ती और गहरी तब हुई जब शाहरुख ने देखा शहर से होते ही भी करण बहुत अच्छी हिंदी लिखते हैं।

क्या है SRK का अगला प्रोजेक्ट?

विज्ञापन

शाहरुख खान की फिल्मों की अगर बात करें तो उन्होंने 2023 में तीन ब्लॉकबस्टर पठान, जवान और डंकी दी है। पठान और जवान ने बॉक्सऑफिस पर अच्छी कमाई की, वहीं अब उनकी लेटेस्ट रिलीज डंकी भी अच्छी कमाई कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म की शूटिंग मार्च-अप्रैल तक शुरू कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ