Main Wapas Aaunga vs Bharat Bhagya Vidhata: बॉक्स ऑफिस पर एक साथ शुक्रवार को इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ और कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ रिलीज हुई. इन दोनों फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही थी, लेकिन शनिवार और रविवार को ‘मैं वापस आऊंगा’ की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला. आइए जानते हैं दोनों फिल्मों की कुल कमाई.
यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम’ और ‘महाराजा’ से 10 गुना ज्यादा रहस्य लेकर बैठी है 7 एपिसोड की ये सीरीज, क्लाइमेक्स
‘मैं वापस आऊंगा’ का वीकेंड कलेक्शन
इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ के वीकेंड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने शनिवार को 1.85 करोड़ की कमाई की. वहीं रविवार यानी रिलीज के तीसरे दिन 2.50 करोड़ कमाए. वहीं फिल्म ने ओपनिंग डे में 1.28 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस हिसाब से ‘मैं वापस आऊंगा’ का फर्स्ट वीक कलेक्शन 5.63 करोड़ हुआ.
‘भारत भाग्य विधाता’ का वीकेंड कलेक्शन
कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ ने ओपनिंग डे पर 1 करोड़ कमाए. फिर शनिवार को 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद रविवार यानी तीसरे दिन फिल्म ने 1.73 करोड़ का कलेक्शन किया. अगर कुल वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 4.13 करोड़ कमा पाए हैं.
यह भी पढ़ें: ‘कहीं तो भुगतोगे ही…’, सपना चौधरी के क्रिप्टिक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल, जानें क्या है पूरा मामला?
कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मैं वापस आऊंगा’ को बेहतरीन माउथ पब्लिसिटी (Word of Mouth) का फायदा मिला है. कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ के कलेक्शन को देखकर दोनों फिल्मों की कमाई में बड़ा फर्क आराम से देखा जा सकता है. बता दें कि फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की कमाई शुक्रवार के मुकाबले रविवार को लगभग दोगुनी हो गई थी, जिससे कमाई में बड़ा फर्क आया.
कंगना की फिल्म क्यों पड़ी धीमे?
दरअसल, कंगना की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को दर्शकों द्वारा रिव्यूज तो अच्छे मिले, लेकिन दर्शकों की संख्या में उस रफ्तार से बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिली. इसीलिए बॉक्स ऑफिस पर अभी इम्तियाज की फिल्म का बोलबाला है.
यह भी पढ़ें: 2300 करोड़ कमाने के बाद OTT पर जल्द तबाही मचाएगी ‘ऑब्सेशन’, साउथ की भाषाओं में भी
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
7 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
8 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
10 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
11 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
16 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
22 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
1 day ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
1 day agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
1 day ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines