Bollywood Actress: बॉलीवुड की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने आउटसाइडर होकर भी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई. आज हम आपको एक ऐसी ही पॉपुलर एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जो ना सिर्फ अपनी कमाल की एक्टिंग बल्कि अपने बेबाक अंदाज को लेकर भी मशहूर है. इतना ही नहीं बल्कि इनका विवादों से भी पुराना नाता रह चुका है. आइए जानते हैं कि आखिर ये एक्ट्रेस कौन हैं?
अभिनेत्री कंगना रनौत
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार बन चुकी अभिनेत्री कंगना रनौत हैं. ये तो सभी जानते हैं कि कंगना रनौत, बॉलीवुड में आउटसाइडर थीं, लेकिन फिर भी उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है. कंगना भले ही बॉलीवुड से अंजान थीं, लेकिन आज उनकी गिनती हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में होती है.
फिल्म ‘गैंगस्टर’ से डेब्यू
गौरतलब है कि कंगना रनौत ने साल 2006 में बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करते हुए अनुराग बसु द्वारा निर्देशित रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘गैंगस्टर’ से डेब्यू किया था. इसके बाद उन्हें साल 2009 में महेश भट्ट की सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म ‘राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूज’ में कास्ट किया गया था.
एक से बढ़कर एक फिल्म में किया काम
कंगना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक फिल्में करती गईं. अपनी मेहनत के दम पर कंगना ने हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. कंगना रनौत की सबसे पॉपुलर और सफल फिल्मों में ‘क्वीन’, ‘तनु वेड्स मनु’ (और रिटर्न्स), ‘फैशन’, ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ और ‘कृष 3’ जैसी फिल्में शामिल हैं.
विवादों से रहा नाता
भले ही कुछ भी हो लेकिन कंगना ने साबित किया है कि मेहनत से सबकुछ हासिल हो सकता है. बता दें कि कंगना का विवादों से भी पुराना नाता रहा है. फिर चाहे वो नेपोटिज्म विवाद हो या फिर ऋतिक रोशन के साथ उनका विवाद या फिर समय-समय पर आने वाले उनके बेबाक बयान ही क्यों ना हों.
कंगना की नेटवर्थ
आज कंगना की गिनती सफल अभिनेत्रियों में होती है. कंगना की नेटवर्थ की बात करें तो आज कंगना के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है. कंगना के पास मनाली में शानदार आठ-बेडरूम वाला बंगला है, जिसकी कीमत 30 करोड़ रुपये है. कंगना अक्सर मुंबई के पाली हिल में अपने शानदार अपार्टमेंट में रहती हैं, जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये है.
मंडी सीट से बीजेपी की सांसद
इसके अलावा कंगना के पास मुंबई के पाली हिल में प्रोडक्शन हाउस का ऑफिस है, जिसकी कीमत 48 करोड़ रुपये है. रिपोर्ट्स दावा करती हैं कि कंगना के पास कथित तौर पर 103 करोड़ रुपये की नेटवर्थ है. इसके अलावा कंगना हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से बीजेपी की सांसद भी हैं.
यह भी पढ़ें- ‘साउथ से सत्ता तक…’, Thalapathy Vijay ही नहीं, इन सुपरस्टार्स ने भी राजनीति में मारी एंट्री
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
32 mins ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
1 hr agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
4 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
8 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
11 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
13 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
16 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines