Arijit Singh On NEET Paper Leak: मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक और शिक्षा सुधारों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन यानी CJP Protest. का खुलकर समर्थन किया है। सोमवार को छात्रों के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान हुई कथित पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज पर अरिजीत का ‘रौद्र रूप’ देखने को मिला, जहां उन्होंने सोशल मीडिया पर नेताओं और प्रशासन को जमकर फटकार लगाई.
यह भी पढ़ें: फिल्मों की हीरोइन बनी भिखारी! मुंबई की सड़कों पर दर-दर भटकी एक्ट्रेस, कहानी सुन भर आएंगी आंखें
इस दौरान जब एक असंतुष्ट फैन ने उनसे नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्होंने सिंगर के लिए सम्मान खो दिया है, तो अरिजीत ने बेहद बेबाक जवाब देते हुए कहा कि “तुम मेरी सारी प्लेलिस्ट डिलीट कर सकते हो और मेरे अस्तित्व को भूल सकते हो… लेकिन इससे मेरी राय नहीं बदलेगी.”
अरिजीत सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट
अरिजीत ने अपने सोशल मीडिया (X) हैंडल पर बेहद आक्रामक अंदाज में लिखा, ‘हेलो नेता, मंत्री!! क्या चल रहा है भाई!! अपने आपको भगवान समझ लिया है क्या?’ पुलिस लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने आगे लिखा कि “यार अब तो स्टूडेंट्स को मार रहे हैं यहां आप लोग. क्या तुम्हें शर्म नहीं आती? हर चीज याद रखा जाएगा! हर हर महादेव!”” इसके साथ ही उन्होंने बदलाव का संकेत देते हुए लिखा कि ‘परिवर्तन ही एकमात्र शाश्वत सत्य है.’
यह भी पढ़ें: TV के रियलिटी शो ने JioHotstar पर मचाया तहलका! टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में बना नंबर 1
प्लेलिस्ट डिलीट करने की चुनौती
सोशल मीडिया पर जब कुछ ट्रोलर्स और फैंस ने उन्हें अनफॉलो करने या बायकॉट करने की बात कही, तो अरिजीत ने स्पष्ट कर दिया कि उन्हें अपने करियर या फैंस खोने का कोई डर नहीं है और वे छात्रों के हक में अपनी आवाज उठाते रहेंगे. बता दें कि अरिजीत सिंह फिल्म इंडस्ट्री के उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं जो विवादों से दूर रहते हैं. इस बार सरकार और प्रशासन के खिलाफ उनका यह बेहद कड़ा रुख फैंस के लिए चौंकाने वाला है.
यह भी पढ़ें: Armaan Malik के वो 5 मशहूर गाने, जो ऑडियंस के बने फेवरेट; सुनकर भर आता है दिल!
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
2 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
2 days ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
2 days agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
2 days agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
2 days agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines