TV के रियलिटी शो ने JioHotstar पर मचाया तहलका! टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में बना नंबर 1

जियोहॉटस्टार का रियलिटी शो पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इस शो ने टीवी के साथ-साथ ओटीटी की दुनिया पर भी कब्जा किया हुआ है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस रियलिटी शो की बात कर रहे हैं.

jiohotstar trending show laughter chefs
1 / 6

JioHotstar Trending Show: टीवी के रियलिटी शो ने जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट पर कब्जा किया है. ये शो जियोहॉटस्टार पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इस शो में कुकिंग के साथ-साथ कॉमेडी की भी डोज मिलती है. अगर आप भी कॉमेडी से भरे शोज देखने के शौकीन हैं तो इस शो को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.  

विज्ञापन

जियोहॉटस्टार का ट्रेंडिंग शो

जियोहॉटस्टार का ट्रेंडिंग शो2 / 6

जियोहॉटस्टार के इस ट्रेंडिंग शो का नाम 'लाफ्टर शेफ्स' है. कलर्स टीवी के इस रियलिटी शो ने जियोहॉटस्टार पर तहलका मचाया हुआ है. ये शो टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. 3 सीजन के इस शो को आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर ओटीटी पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

कुकिंग करते हैं सितारे

कुकिंग करते हैं सितारे3 / 6

'लाफ्टर शेफ्स' में टीवी के जाने-माने सितारे कुकिंग करते नजर आते हैं. वहीं अपनी कुकिंग से ये सितारे शो के जज शेफ हरपाल सिंह सोखी को इंप्रेस करते हैं. कुकिंग के साथ-साथ ये सितारे ऑडियंस को अपनी कॉमेडी से एंटरटेन भी करते दिखाई देते हैं.

शो के कंटेस्टेंट्स

शो के कंटेस्टेंट्स4 / 6

जियोहॉटस्टार के इस ट्रेंडिंग शो में जोड़ियों में कंटेस्टेंट्स कुकिंग कर रहे हैं. इनमें अली गोनी-जन्नत जुबैर, समर्थ जुरैल-अभिषेक कुमार, कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह, विक्की जैन-अंकिता लोखंडे, निया शर्मा-सुदेश लहरी, तेजस्वनी प्रकाश-अर्जुन बिजलानी और एल्विश यादव-करण कुंद्रा शामिल हैं. वहीं भारती सिंह इस शो को होस्ट कर रही हैं.

विज्ञापन

ज्यादा स्टार्स जीतने वाली जोड़ी बनेगी विनर

ज्यादा स्टार्स जीतने वाली जोड़ी बनेगी विनर5 / 6

कंटेस्टेंट्स जोड़ियों में ही कुकिंग करते हैं और जिसका बना खाना शेफ हरपाल सिंह सोखी को पसंद आता है, उसे इनाम के तौर पर स्टार दिया जाता है. वहीं शो के फिनाले में जिस भी जोड़ी के पास ज्यादा स्टार्स होंगे वो शो की विनर बन जाएगी और कुकिंग रियलिटी शो की ट्रॉफी अपने नाम कर लेगी.

कब होगा फिनाले?

कब होगा फिनाले?6 / 6

'लाफ्टर शेफ्स 3' का फिनाले भी करीब आ गया है. 25 और 26 जुलाई को शो का फिनाले होगा. इस दौरान 7 जोड़ियों में से कोई एक जोड़ी शो की ट्रॉफी जीतती नजर आएगी. बता दें इस शो के बाद कलर्स पर रोहित शेट्टी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी शुरू होने जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन