फिल्मों की हीरोइन बनी भिखारी! मुंबई की सड़कों पर दर-दर भटकी एक्ट्रेस, कहानी सुन भर आएंगी आंखें

भोजपुरी इंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस एसी हैं जिन्होंने पेट पालने के लिए सड़कों पर भीख मांगी. वहीं पुलिस ने जब एक्ट्रेस की हालत ऐसी देखी तो उन्हें मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. इस एक्ट्रेस की कहानी सुन आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे.

Bhojpuri actress mitali sharma
1 / 6

फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे ऐसे हैं जो फर्श से उठकर अर्श तक पहुंचे हैं. मेहनत के दम पर इन सितारों ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई. वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो  पल भर में अर्श से फर्श पर आ गए. आज हम एक ऐसी हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने मुंबई की सड़कों पर भीख मांगी. एक्ट्रेस की दास्तान सुन आपकी आंखें भी नम हो जाएंगीं.  

विज्ञापन

एक्ट्रेस की दिल कचोटने वाली दास्तान

एक्ट्रेस की दिल कचोटने वाली दास्तान2 / 6

भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस मिताली शर्मा की कहानी दिल कचोटने वाली है. एक्ट्रेस जहां कभी अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को दीवाना बनाया करती थीं, वहीं एक समय आया कि जब उन्हें मुंबई की सड़कों पर भीख मांगना पड़ा. रिपोर्ट्स के अनुसार मिताली शर्मा दाने-दाने की मोहताज हो गई थीं और पेट पालने के लिए उन्हें सड़कों पर भीख मांगनी पड़ी

विज्ञापन

कभी मेकर्स की थीं पहली पसंद

कभी मेकर्स की थीं पहली पसंद3 / 6

मिताली शर्मा ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीता है. हालांकि एक्ट्रेस को कभी कोई बड़ी फिल्म नहीं मिली, लेकिन लो बजट की फिल्मों में भी एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को अपना फैन बनाया. एक समय था जब वो प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स की पहली पसंद हुआ करती थीं. लेकिन उनकी लाइफ में एक ऐसा मोड़ आया जिसने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी.

धीरे-धीरे काम मिलना हुआ बंद

धीरे-धीरे काम मिलना हुआ बंद4 / 6

दरअसल जहां एक तरफ उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हुआ करते थे, वहीं उनका अच्छा समय ऐसा बदला कि उनके पास ऑफर्स कम होने लगे. एक समय ऐसा आया कि एक्ट्रेस के पास कोई काम ही नहीं था. इसके बाद धीरे-धीरे एक्ट्रेस को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता रहा, जिसके कारण वो एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस बन गईं.

विज्ञापन

सड़कों पर मांगी भीख

सड़कों पर मांगी भीख5 / 6

आर्थिक तंगी के कारण एक्ट्रेस को मानसिक तनाव होने लगा और वो स्ट्रेस में चली गईं. एक्ट्रेस की जिंदगी ऐसी बदली कि उन्हें पेट पालने के लिए मुंबई की सड़कों पर भीख मांगना पड़ गया. रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस सड़कों पर चोरी भी करने लगीं. चोरी की घटना को देखते हुए पुलिस ने जब उन्हें हिरासत में लिया तो पता चला कि वो फिल्मों में एक्टिंग कर चुकी हैं.

पुलिस ने मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती

पुलिस ने मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती6 / 6

वहीं जब पुलिस को मिताली के बारे में पता चला वो भी हैरान रह गई. इसके बाद पुलिस ने एक्ट्रेस की मानसिक स्थिति को देखते हुए उन्हें मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया. मिताली शर्मा के इस हाल को देख कई लोगों ने भी उनकी चिंता जताई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन