शादी के लिए बहन के घर पहुंचे Arbaaz Khan, 5 बजे तक पहुंच जाएंगे सारे मेहमान

Arbaaz Khan and SShura Khan Marriage: अरबाज खान मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से प्राइवेट शादी करेंगे, इसमें केवल कुछ करीबी और परिवार वाले ही मौजूद होंगे। इस बीच अरबाज का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया जिसमें वो शादी के लिए अपनी बहन के घर जाते दिख रहे हैं।

Untitled design (3)

Arbaaz Khan and SShura Khan Marriage: अरबाज खान (Arbaaz Khan) आज मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान (SShura Khan) से शादी करने वाले हैं। शादी के लिए वो पूरी तरह तैयार हैं, विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट  पर उनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है अरबाज खान गाड़ी से निकलकर बहन अर्पिता के घर जा रहे हैं। वीडियो के कैप्शन के मुताबिक, सभी मेहमानों की शाम 5 बजे तक आने की उम्मीद है। बीती रात अरबाज खान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा था जिसमें पैपराजी अरबाज खान से शादी के वेन्यू के बारे में पूछ रहे थे। मुंबई के उमंग कार्यक्रम में पैपराजी ने अरबाज से ये सवाल किया। सवाल सुनकर अरबाज अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाए और उन्होंने पैपराजी से ईशारा करते हुए चुप रहने के लिए कहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्राइवेट है शूरा का अकाउंट

अरबाज खान मलाइका से ब्रेकअप के 6 साल बाद शूरा खान से शादी करेंगे, शूरा खान से उनकी मुलाकात ‘पटना शुक्ला’ फिल्म के सेट पर हुई थी। रिपोर्ट्स से पता चला है, शूरा खान बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी  की मेकअप आर्टिस्ट हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है और उनके इंस्टाग्राम पर 13.2 k फॉलोअर्स हैं। हाल ही में उनका मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी से ब्रेकअप हुआ था, जॉर्जिया ने इसको लेकर एक इंटरव्यू में कहा था, ‘अरबाज और मैं आज भी अच्छे दोस्त हैं और उनके लिए मेरे मन में आज भी फीलिंग्स है। हम दोनों पहले से ही जानते थे कि एक न एक दिन हमने अलग ही होना है।’

विज्ञापन

जॉर्जिया से पहले अरबाज मलाइका के साथ रिश्ते में थे, दोनों ने साल 1998 में शादी की थी और 2017 में उनका ब्रेकअप हो गया था। मलाइका अरोड़ा इन दिनों बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। मलाइका ने कई बार अपने शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ में भी अरबाज के साथ अपने ब्रेकअप पर चर्चा की है, उन्होंने कहा है, अब वो दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और बहुत खुश हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ