बॉलीवुड की इन फिल्मों और सीरीज में दिखा रेप कांड का दर्द, रेपिस्ट को मिली ऐसी सजा दहल जाएगा दिल

Movies Based On Sexual Assault: बॉलीवुड की कई ऐसी मूवीज और वेब सीरीज हैं जो महिलाओं के साथ हुई बर्बरता दर्शाती हैं। सेक्सुअल असॉल्ट पर बनी इन कहानियों को देखकर आप भी खौफ खा जाएंगे।

Movies Based On Sexual Assault

Movies Based On Sexual Assault

Movies Based On Sexual Assault: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के बाद देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दूसरी तरफ एक के बाद एक ऐसे ही मामले सामने आ रहे हैं। बदलापुर में 4 साल की दो बच्चियां भी इसी तरह की हैवानियत का शिकार हो गई हैं। देश में ये सब मामले पहली बार सामने नहीं आ रहे। वक्त-वक्त पर ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आती ही रहती हैं। बॉलीवुड में भी कई ऐसी फिल्में और वेब सीरीज बनी हैं जो महिलाओं के साथ हुए शारीरिक शोषण का मुद्दा उठाती हैं।

Aashram

बॉबी देओल (Bobby Deol) की सीरीज ‘आश्रम‘ MX प्लेयर पर मौजूद हैं और आप इसके तीनों सीजन मुफ्त में देख सकते हैं। इसमें एक बाबा की कहानी दिखाई गई है जो अपनी हवस मिटाने के लिए किस तरह से अपने भक्तों को मैनिपुलेट करता है और उनका भरोसा जीतकर उसका फायदा उठाता है। बाबा महिलाओं को नशीली दवाएं देकर उनके साथ गलत काम करता है और उन्हें अपने जाल में फंसाता है। अगर कोई उसके खिलाफ आवाज उठाए तो भक्त ही उस महिला के दुश्मन बन जाते हैं।

Maharaja

विजय सेतुपति की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म महाराजा भी इसी मुद्दे पर बनाई गई है। महाराजा नाम के एक शख्स की बेटी के साथ 3 आदमी जबरदस्ती करते हैं और फिर महाराजा उन तीनों को ढूंढकर बदला लेता है। बेटी के गुनहगारों को महाराजा ऐसी सजा देता है जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। इस फिल्म में दिखाया गया है कि इन दरिंदों को यूं ही नहीं छोड़ देना चाहिए।

Raja Ki Aayegi Baaraat

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ भी सेक्सुअल असॉल्ट की कहानी सुनती है। कैसे एक स्कूल टीचर के साथ स्टूडेंट्स के सामने ही रेप होता है। इसके बाद वो लड़की अपने लिए लड़ाई लड़ती है और ये घटिया हरकत करने वाले शख्स को गिरफ्तार करवाती है। हालांकि, बाद में विक्टिम की शादी रेपिस्ट से करवा दी जाती है।

MOM

श्रीदेवी की इस फिल्म में उनकी बेटी का गैंग रेप होता है। कुछ बिगड़े हुए अमीरजादे उनकी बेटी आर्या की जिंदगी तबाह कर देते हैं। इस ब्रूटल गैंग रेप के बाद उसकी सौतेली मां पहले उसे जीने की उम्मीद देती है और फिर उसे इन्साफ दिलवाती है। फिल्म में जासूस की मदद से एक मां अपनी बच्ची के गुनहगारों को सजा देती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ