फिर बदला-बदला दिखा Ayesha Takia का चेहरा, नया लुक देख लोग बोले- 'ये कौन-सा जीव है?'

Ayesha Takia Troll: सलमान खान की को-स्टार आयशा टाकिया का लेटेस्ट लुक सामने आया है। एक्ट्रेस का बदला-बदला हुलिया देखकर अब सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें पहचान तक नहीं पा रहे हैं।

Ayesha Takia Troll

Ayesha Takia Troll

विज्ञापन

Ayesha Takia Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया पिछले काफी समय से अपने लुक्स को लेकर चर्चाओं में हैं। एक्ट्रेस ने जबसे फेस सर्जरी करवाई है उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। एक्ट्रेस की प्लास्टिक सर्जरी के बाद उनका चेहरा काफी बदल चुका है और जब भी वो कहीं नजर आती हैं तो उनके अलग अंदाज को देखकर हर कोई दंग रह जाता है। साथ ही उनकी तस्वीरें और वीडियो भी इंटरनेट पर छाए रहते हैं। इसी बीच अब आयशा टाकिया ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से कुछ नए लुक शेयर किए हैं जिनमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।

आयशा टाकिया का लेटेस्ट लुक वायरल

आयशा टाकिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक इंडियन लुक शेयर किया था। एक्ट्रेस साड़ी पहनकर अपनी खूबसूरती फ्लॉन्ट कर रही थीं। इस पर्पल साड़ी में एक्ट्रेस को देख सभी लोग भौचक्के रह गए। उनका चेहरा इतना बदल चुका है कि अगर आपको बताया न जाए कि ये आयशा टाकिया हैं तो आप उन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे। इस लुक को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया। इसी बीच अब उन्होंने एक और वीडियो शेयर कर दिया है। अब आईने के सामने आयशा खुद को रिकॉर्ड कर रही हैं।

Advertisment

फैंस ने उड़ाया मजाक

ऑल ब्लैक लुक में आयशा टाकिया बेहद यंग और स्लिम नजर आ रही हैं। उनकी फिटनेस से तो फैंस इम्प्रेस हो गए हैं, लेकिन बदले हुए फीचर्स देखकर लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है। अब उनके पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने आयशा टाकिया का लेटेस्ट लुक देख कहा, ‘अब वो सुंदर लड़की नहीं मिल सकती… खैर भगवान भला करे और मुस्कुराते रहें।’ एक ने लिखा, ‘ऐसी क्यों हो गई, तुम इतनी प्यारी थी।’ एक ट्रोलर बोला, ‘मिस्र की ममी लग रही है।’ एक फैन ने निराश होते हुए लिखा, ‘उसने अपनी नेचुरल ब्यूटी बर्बाद कर दी,क्यों?’

विज्ञापन

बदला हुआ चेहरा देख लोगों ने एक्ट्रेस को किया ट्रोल

किसी ने लिखा, ‘हां क्या? ये कौन-सा जीव है? हमने तो टार्जन में देखा कुछ और था यहां आया कुछ और है।’ कोई बोला, ‘ये क्या बना लिया/’ तो किसी ने पूछा, ‘क्या जरूरत थी इसकी?’ एक कमेंट आया, ‘ये वाली अच्छी नहीं लगी, पहले वाली बहुत क्यूट और सुंदर थी।’ एक और फैन ने सवाल किया, ‘क्या आप वही हैं टार्जन द वंडर वाली क्यूट आयशा टाकिया? इतना बदलाव क्यों किया?’ एक ट्रोलर ने लिखा, ‘वो सोचती है कि वह काइली जेनर है LOL।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ