बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ कमाई वाली फिल्म, 100 हफ्ते थिएटर में चली; गाने आज भी हैं हिट
हिंदी सिनेमा की बहुत सी ऐसी फिल्में हैं जो 100 करोड़ के क्लब में अपनी एंट्री कर चुकी हैं। आज हम आपको ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो पहली फिल्म है जिसने 100 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बनाई थी। चलिए उस मूवी के बारे में कुछ अहम बातें भी जानते हैं।
बॉलीवुड की कई मूवीज ऐसी हैं जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी हैं। ये मूवीज हिंदी सिनेमा जगत की सुपरहिट मूवीज में शामिल हैं। आज कल तो हम देखते हैं कि मूवीज 500-1000 करोड़ कमाई कर इतिहास रच रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहली बॉलीवुड मूवी कौन सी है, जिसने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री की थी। इस मूवी के गाने अभी भी सुपरहिट हैं। वहीं ये आमिर खान या फिर शाहरुख खान की मूवी नहीं है बल्कि सलमान खान की मूवी है। जी हां सलमान खान की ‘हम आपके हैं कौन’ मूवी ही है जिसने सबसे पहले 100 करोड़ की कमाई की थी। चलिए आपको भी मूवी से जुड़ी और कुछ खास बातें बताते हैं।
सलमान खान और माधुरी दीक्षित की ये 3 घंटे 26 मिनट की मूवी थिएटर्स में लगभग 100 हफ्तों से ज्यादा चली थी। वहीं मूवी में 14 गाने थे और ये 14 गाने आज भी सुपरहिट हैं। ये मूवी जब रिलीज हुई थी तो इसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास बनाते हुए 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली थी। वहीं इसमें सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी को ऑडियंस ने खूब प्यार दिया था।
कितनी की लाइफटाइम कमाई?
सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी ये मूवी एक पारिवारिक मूवी है जिसे आप अभी भी अपनी फैमिली के साथ बेझिझक देख सकते हैं। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने 135 करोड़ की लाइफटाइम कमाई की है। वहीं 1994 में ये मूवी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
विज्ञापन
सूरज बड़जात्या की दूसरी फिल्म
सलमान खान की ये मूवी सूरज बड़जात्या के जीवन की दूसरी निर्देशित फिल्म थी। दिलचस्प बात ये है कि उनकी पहली मूवी भी सलमान खान के साथ ही थी। डायरेक्टर ने सलमान खान की ‘मैंने प्यार किया’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस मूवी ने सलमान खान को रातोंरात स्टार बना दिया था। वहीं उनके साथ भाग्यश्री लीड रोल में नजर आई थीं। वहीं ‘हम आपके हैं कौन’ में सूरज बड़जात्या ने जोड़ी बदलकर सलमान के साथ माधुरी दीक्षित को कास्ट किया, जो जोड़ी फैंस को काफी पसंद भी आई।
मूवी की स्टारकास्ट
मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें सलमान और माधुरी के अलावा कई बेहतरीन कलाकारों को कास्ट किया गया था। इस मूवी में अनुपम खेर, रेणुका शहाणे, मोहनीश बहल, रीमा लागू, आलोक नाथ, लक्ष्मीकांत बेर्डे और दिलीप जोशी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर अपनी फैमिली के साथ देख सकते हैं।