बॉलीवुड के ये एक्टर्स हैं एक दूसरे के भाई-बहन, लिस्ट के नाम जानकर हो जाएंगे हैरान!

Bollywood Celebs Brother-Sister: बी-टाउन में कुछ ऐसे एक्टर्स हैं जो आपस में भाई-बहन लगते हैं। कुछ रिश्ते से भाई-बहन हैं तो कुछ एक दूसरे को मानते हैं। इंडस्ट्री के इन भाई-बहन में काफी प्यार है। कुछ तो एक दूसरे को हर साल राखी भी बांधते हैं। बॉलीवुड में आखिर कौन-कौन एक दूसरे का भाई-बहन है इस रिपोर्ट में जानिए।

Bollywood Celebs Brother-Sister

Bollywood Celebs Brother-Sister

Bollywood Celebs Brother-Sister: बॉलीवुड में अच्छे और सच्चे रिश्ते नसीब वालों को ही मिलते हैं। ऐसा कहा जाता है कि कभी भी फिल्म जगत में कोई दोस्ती या दुश्मनी परमानेंट नहीं होती। कुछ ही ऐसे एक्टर्स हैं जो पर्सनल लाइफ में भी एक दूसरे से कनेक्टेड होते हैं। चलिए आपको बॉलीवुड के कुछ एक्टर्स के बारे में बताते हैं जो आपस में एक दूसरे के भाई-बहन लगते हैं।

विज्ञापन

1. इमरान-आलिया

क्या आपको पता है बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट भाई-बहन है। दरअसल महेश भट्ट रिश्ते में इमरान के मामा लगते हैं, इस लिहाज से आलिया उनकी ममेरी बहन हैं।

विज्ञापन

2. मोहनीश बहल-काजोल

एक्टर मोहनीश बहल बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल के कजिन ब्रदर हैं। मोहनीश, काजोल की मौसी नूतन के बेटे हैं। नूतन, काजोल की मां की बड़ी बहन है। वहीं, प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा रिश्ते में काजोल के जीजा लगते हैं। वो काजोल की चचेरी बहन रानी मुखर्जी के पति हैं।

3. रणवीर-सोनम

अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर और एक्टर रणवीर सिंह भी आपस में भाई-बहन लगते हैं। दरअसल रणवीर कपूर की दादी और सोनम कपूर की नानी एक दूसरे की बहन हैं। इस लिहाज से सोनम और रणवीर एक दूसरे के दूर के भाई बहन कहे जा सकते हैं।

विज्ञापन

4. कैटरीना-अर्जुन

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ अर्जुन कपूर को अपना भाई मानती हैं। दोनों आपस में बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दरअसल दोनों एक दूसरे को तब से जानते हैं, जब अर्जुन ने इंडस्ट्री में कदम भी नहीं रखा था। अर्जुन को कैटरीना से सलमान खान ने मिलवाया था, जिसके बाद एक्ट्रेस अर्जुन को राखी बांधती हैं।

5. करीना-मनीष मल्होत्रा

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर ने भी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को अपना भाई मान रखा है। वो उन्हें हर साल राखी भी बांधती हैं। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है।

विज्ञापन

6. ऐश्वर्या राय-सोनू सूद

फिल्म ‘जोधा अकबर’ के समय से ही फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय सोनू सूद को अपना भाई मानती हैं। दोनों का आपस में बहुत प्यार है। ऐश्वर्या और सोनू कई मौकों पर एक दूसरे के लिए अपना भाई-बहन का प्यार जाहिर कर चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ